नेपाल से भारत में पिकअप द्वारा अवैध रूप से लाया जा रहा तुर्की का मक्का और कद्दू का बीज बरामद

Untitled 4 copy 24
  • कस्टम कार्यालय को सुपुर्द

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर SSB  जवानों ने नेपाल से पिकअप वाहन पर भारत तस्करी कर लाया गया 90 बैग तुर्की का मक्का (प्रत्येक बैग 25 किलोग्राम) कुल 2250 किलोग्राम, कद्दू के बीज 10 बैग (प्रत्येक बैग 35 किलोग्राम) कुल 350 किग्रा बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु कस्टम नौतनवां को सुपुर्द कर दिया है।

बता दें कि आज दिनांक 20/02/2026 को समवाय मुख्यालय सोनौली के सीमा स्तम्भ संख्या-516 के नजदीक से एक व्यक्ति नेपाल से पिकअप पर लादकर कुछ अवैध सामान भारत की तरफ आ रहा था जिसकी सूचना मिलते ही समवाय प्रभारी ने एक विशेष नाका दल का गठन किया और आसूचना कार्मिक द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच कर छिप कर इंतजार करने लगे समय 3 बजे सीमा स्तंभ संख्या 516 से 800 मीटर भारत की तरफ एक पिकअप आता दिखाई दिया। जिसे जवानों ने रोक लिया।

वाहन की जांच करने पर उक्त सामान बरामद किया गया। पकड़े गए सामान और चालक को जब्ती पत्र बनाकर सीमा शुल्क नौतनवां को दिनांक को सही सलामत कस्टम नौतनवां को सुपुर्द कर दिया गया है। पकड़े गए सामान के बारे में उक्त व्यक्ति से पूछताछ किया गया तो बताया कि मक्का एवं कद्दू के बीज नेपाल से सस्ते दाम में खरीदकर भारत में गोरखपुर, दिल्ली तक भेजा जाता हैं जो कद्दू बीज को 500 से 600 रूपये तक बेचा जा रहा है जिसमें भारी मुनाफा हो रहा है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में कातिल बेखौफ, अपराध बेकाबू, सितंबर माह रहा हत्यारों के नाम

एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन संगीन वारदात, फिर भी दावा, कंट्रोल में है अपराध ए अहमद सौदागर Lucknow: 12 सितंबर 2026- मड़ियांव थाने से कुछ दूरी पर 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन तिवारी की चाकू मारकर हत्या। नौ सितंबर 2026- तालकटोरा क्षेत्र में सैलून में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से […]

Spread the love
Read More
Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More