प्रशिक्षण को व्यवहार में लागू करना आवश्यक: डीजी जेल

Untitled 2 copy 27
  • दिव्यांग बंदियों के राज्यस्तरीय संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में लागू करना अत्यंत आवश्यक है। सभी जेलों में दिव्यांग बंदियों की पहचान, उनकी आवश्यकताओं का रिकॉर्ड, उचित सुविधाएं तथा भेदभाव रहित व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। यह बात महानिदेशक कारागार पी.सी. मीना ने दिव्यांग बंदियों के राज्यस्तरीय संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि सभी कारागार अधिकारी इस विषय को प्राथमिकता देते हुए मानवीय एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाएं।

दिव्यांग बंदियों के अधिकारों, आवश्यकताओं एवं उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक पी.एन. पाण्डेय, सुभाष शाक्य, प्रदीप गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त कारागारों से वरिष्ठ अधीक्षक, अधीक्षक, जेलर एवं डिप्टी जेलर सहित सभी जेल अधिकारी कार्यक्रम से जुड़े। प्रशिक्षण का संचालन डॉ. कौशल शर्मा, डीन, फैकल्टी ऑफ स्पेशल एजुकेशन, डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि दिव्यांग बंदियों को समानता, गरिमा और आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना जेल प्रशासन की कानूनी एवं मानवीय जिम्मेदारी है। इसके लिए जेलों में सुगम वातावरण, आवश्यक चिकित्सा सुविधा, सहायक उपकरण, शिकायत निवारण व्यवस्था तथा संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करना आवश्यक है।

Spread the love

रामपुर
homeslider National

जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासी संग्राम तेज, 11 सपा सांसद रामपुर पहुंचे; छात्रों के समर्थन में उतरी पार्टी

रामपुर : मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्तीकरण का नोटिस दिए जाने के बाद अब यह मामला राजनीतिक विवाद का बड़ा मुद्दा बन गया है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के 11 सांसदों […]

Spread the love
Read More
Development projects
homeslider Uttar Pradesh

फतेहपुर में 127 करोड़ की विकास परियोजनाएं, पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल और नर्सिंग कॉलेज बनेगा

Development projects : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले को विकास की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को करीब 127 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 38 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में पुलिस लाइन में आधुनिक ट्रांजिट हॉस्टल, राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्टल, नई सड़कें, पुल, […]

Spread the love
Read More
1
homeslider National

शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- पुलिस की ज्यादती स्वीकार नहीं, बनेगा राष्ट्रीय प्रोटोकॉल

India Supreme Court News : सुप्रीम कोर्ट ने शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन को नागरिकों का संवैधानिक अधिकार बताते हुए स्पष्ट किया है कि केवल प्रदर्शन होने के आधार पर पुलिस की कथित ज्यादतियों को सही नहीं ठहराया जा सकता। अदालत ने यह भी संकेत दिए कि वह पूरे देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए एक समान राष्ट्रीय […]

Spread the love
Read More