लखनऊ में इलेक्ट्रिक क्रांति! Mahindra & Mahindra की ‘उड़ो’ इलेक्ट्रिक ऑटो लॉन्च

Untitled 6 copy 20
  • 200 KM रेंज के साथ बदलेगा शहर का सफर

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में एक बड़ा कदम तब देखने को मिला, जब Mahindra & Mahindra ने अपनी बहुप्रतीक्षित ‘उड़ो’ इलेक्ट्रिक ऑटो का भव्य शुभारंभ किया। रूचिखंड, शारदा नगर (तेलीबाग) स्थित एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग, ड्राइवर, ग्राहक और ऑटो व्यवसाय से जुड़े व्यापारी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उतरठिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना रहे। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहयोग करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

इस लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन P3 Auto Sales & Service के मालिक अमित वैश्य द्वारा किया गया, जो Narayan Automobiles के अधिकृत विक्रेता हैं। कार्यक्रम के दौरान अमित वैश्य ने उत्साह के साथ कहा कि “इसे सिर्फ ऑटो मत कहिए… यह ऑटो नहीं, ऑटो प्लेन है! उन्होंने बताया कि नई ‘उड़ो’ इलेक्ट्रिक ऑटो एक बार चार्ज होने पर लगभग 200 किलोमीटर तक की दमदार रेंज देती है, जो ड्राइवरों के लिए बेहद किफायती और लाभदायक साबित होगी। बढ़ती ईंधन कीमतों और प्रदूषण की समस्या के बीच यह वाहन पर्यावरण के अनुकूल विकल्प के रूप में सामने आया है।

क्यों खास है ‘उड़ो’ इलेक्ट्रिक ऑटो?

  • एक चार्ज में करीब 200 KM की रेंज
  • कम खर्च में ज्यादा कमाई
  • पर्यावरण के अनुकूल तकनीक

आधुनिक डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस

लॉन्चिंग समारोह में मौजूद ड्राइवरों ने वाहन को लेकर खासा उत्साह दिखाया और कई लोगों ने मौके पर ही बुकिंग में रुचि दिखाई। शहर में तेजी से बढ़ती इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग के बीच इस लॉन्च को परिवहन क्षेत्र में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इस अवसर पर महिंद्रा के अधिकारी विशाल सिंह (AGM), उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव, सचिव महताब खान, विधि सलाहकार एडवोकेट प्रदीप सिंह, जनमत सरिता मैग्जीन के प्रधान संपादक अरुण श्रीवास्तव सहित इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कंपनी द्वारा वरिष्ठ अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Spread the love

Share Market
Business

शेयर बाजार फिर लाल निशान में बंद, IT को छोड़ ज्यादातर सेक्टर फिसले

लगातार गिरावट से बाजार बेहाल Share Market Closed: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को एक बार फिर कमजोरी देखने को मिली। कारोबारी सत्र के दौरान निवेशकों में सतर्कता बनी रही और प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 325.78 अंक यानी 0.42 फीसदी टूटकर 76,909.68 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 76.60 अंक […]

Spread the love
Read More
Zepto Free Delivery
Business

Zepto ने बढ़ाई फ्री डिलीवरी की न्यूनतम ऑर्डर लिमिट, अब ₹199 से ₹299 तक करना होगा ऑर्डर

Zepto Free Delivery: क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Zepto के ग्राहकों के लिए एक अहम बदलाव सामने आया है। कंपनी ने कुछ जगहों पर फ्री डिलीवरी का लाभ लेने के लिए जरूरी न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू बढ़ा दी है। अब ग्राहकों को फ्री डिलीवरी पाने के लिए करीब ₹199 से ₹299 तक का ऑर्डर करना पड़ सकता है। […]

Spread the love
Read More
SBI
Business

SBI BSBD अकाउंट का नया नियम, चार बार से ज्यादा पैसे निकाले तो देना होगा चार्ज

SBI ग्राहकों को लगेगा झटका SBI BSBD Account New Rules: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के Basic Savings Bank Deposit (BSBD) Account ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। बैंक ने BSBD खाते के सर्विस चार्ज में बदलाव की जानकारी दी है, जो एक अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा। SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर भी BSBD अकाउंट […]

Spread the love
Read More