BSP सुप्रीमो ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, कई राज्यों व मंडलों के नए प्रभारी नियुक्त

68b1363ae609f bsp mayawati promotes nephew akash anand 291013441 16x9 1
  • राजनीतिक गलियारों में खुसुर-पुसुर जारी-‘BJP के इशारे पर चल रही हैं मायावती’
  • अपने परम्परागत वोटों को बचाने के लिए मायावती को एक बार फिर करनी होगी मजबूत तैयारी

मधुकर त्रिपाठी

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा बदलाव किया है। इसी कड़ी में उन्होंने कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा किए गए इस फेरबदल को आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। जारी जानकारी के अनुसार, नौशाद अली को कानपुर, लखनऊ, आगरा और मेरठ मंडल का मुख्य प्रभारी बनाया गया है। वहीं आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को केरल, गुजरात, छत्तीसगढ़ और दिल्ली का मुख्य केंद्रीय प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा पूर्व सांसद गिरीश चंद्र को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है, जबकि राजाराम को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सुमरत सिंह को राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि संगठनात्मक स्तर पर यह बदलाव पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और विभिन्न राज्यों में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से किया गया है। पार्टी नेतृत्व आने वाले समय में जमीनी स्तर पर गतिविधियों को तेज करने की तैयारी में जुटा है।

बदलती राजनीति में बीएसपी की चुनौती और मायावती की रणनीति पर सवाल

यूपी की राजनीति में एक समय निर्णायक भूमिका निभाने वाली बहुजन राजनीति आज नए अंधे मोड़ पर खड़ी दिखाई दे रही है। यहां से या तो पार्टी वापस आएगी या फिर इसका भी हश्र उन्हीं पार्टियों की तरह होगा, जो तेजी से आती हैं और तेजी से समाप्त भी हो जाती है। हाल के दिनों में राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राजनीतिक दिशा और रणनीति को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि पार्टी की मौजूदा राजनीतिक लाइन अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लाभ पहुंचा सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि BSP चुनाव मैदान में उन सीटों पर प्रत्याशी उतारती है, जहां विपक्षी वोट पहले से बंटे हुए हैं, तो इसका सीधा असर चुनावी समीकरणों पर पड़ सकता है। विपक्षी दलों के बीच यह धारणा भी बन रही है कि बसपा की रणनीति कहीं न कहीं सत्ता पक्ष को अप्रत्यक्ष लाभ देने वाली साबित हो सकती है। हालांकि, बीएसपी की ओर से ऐसे आरोपों को हमेशा राजनीतिक प्रचार बताया जाता रहा है।

आउटसाइडर होने का दर्द बयां करते हुए John Abraham ने कही दिल की बात

दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा मायावती को बड़ा सरकारी बंगला आवंटित किए जाने को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हुई हैं। विपक्ष इसे राजनीतिक संकेत के रूप में देख रहा है, जबकि समर्थकों का तर्क है कि यह केवल प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इसे राजनीतिक रंग देना उचित नहीं। BSP की सबसे बड़ी ताकत उसका पारंपरिक जाटव और दलित वोट बैंक रहा है। लेकिन अब यह आधार भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चंद्रशेखर आज़ाद (रावण) जैसे नए दलित नेतृत्व का उभार बीएसपी के लिए चुनौती बनता दिख रहा है। युवा मतदाताओं का एक वर्ग नए विकल्पों की ओर आकर्षित हो रहा है, जिससे BSP की पकड़ कमजोर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पिछले लोकसभा चुनाव में यह देखा गया कि BSP का पारम्परिक वोट पूरी तरह एकजुट नहीं रह पाया और उसका एक हिस्सा समाजवादी पार्टी (SP) की ओर खिसक गया। यह बदलाव केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सामाजिक आधार में परिवर्तन का संकेत भी माना गया। आज BSP के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने की है। क्या पार्टी फिर से सामाजिक न्याय की पुरानी राजनीति को नए रूप में पेश करेगी, या मौजूदा रणनीति जारी रखेगी, यह आने वाले चुनाव तय करेंगे। राजनीति में धारणा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है जितनी वास्तविकता। ऐसे में मायावती और बीएसपी के लिए जरूरी है कि वे अपनी राजनीतिक स्थिति और संदेश को स्पष्ट करें, ताकि समर्थकों के बीच पैदा हो रही असमंजस की स्थिति खत्म हो सके।

Spread the love

Supreme Court Verdict
homeslider Uttar Pradesh

माता-पिता अपनी संपत्ति से बच्चों को कर सकते है बेदखल

Supreme Court Verdict: बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल और सम्मान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी वरिष्ठ नागरिक के भरण-पोषण, सुरक्षा और गरिमा की रक्षा के लिए जरूरी हो, तो संबंधित ट्रिब्यूनल बेटे, बहू या अन्य रिश्तेदारों को उनकी संपत्ति से बेदखल करने का आदेश […]

Spread the love
Read More
Arrest for posting the Indian flag
homeslider International

पाकिस्तान में भारतीय झंडा और ‘जय हिंद’ पोस्ट करने पर दो गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Arrest for posting the Indian flag : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहम्मंद जिले में सोशल मीडिया पर भारतीय झंडे की तस्वीर और ‘जय हिंद’ लिखकर पोस्ट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भारत के स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर की गई पोस्ट को […]

Spread the love
Read More
Piyush Goyal, BJP Treasurer
homeslider National Politics

भाजपा की नई टीम में पीयूष गोयल की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस, क्या कैबिनेट से देंगे इस्तीफा?

Piyush Goyal, BJP Treasurer : भारतीय जनता पार्टी ने 17 अगस्त को पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया। इस नई टीम में कई नए चेहरों को जगह दी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व […]

Spread the love
Read More