पहली वैक्सीन का जज़्बा और बेटे काजू का दर्द, भारती सिंह का इमोशनल मोमेंट

new project 2026 02 14t094454 1771042498

मां बनना जितना खूबसूरत एहसास होता है, उतना ही भावनाओं से भरा भी। कॉमेडी की दुनिया की जानी-मानी कलाकार भारती सिंह ने हाल ही में अपने छोटे बेटे की पहली वैक्सीन का अनुभव फैंस के साथ साझा किया। उनके इस वीडियो ने हर मां-बाप के दिल को छू लिया। भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया 19 दिसंबर को दूसरी बार माता-पिता बने। उन्होंने अपने बेटे का नाम यशवीर रखा है, हालांकि घर में सभी उसे प्यार से ‘काजू’ कहकर बुलाते हैं। बेटे के जन्म के कुछ ही दिनों बाद भारती ने काम पर वापसी कर ली, लेकिन साथ ही मां की जिम्मेदारियां भी पूरी शिद्दत से निभा रही हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

ये भी पढ़ें

बागपत : लंगूर का प्यार, डीएम की साड़ी खींचकर रोक दी राह

हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग में दिखाया कि कैसे दो महीने के काजू को पहली वैक्सीन लगवाने अस्पताल ले जाया गया। जैसे ही डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया, नन्हा काजू जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे का दर्द देखकर भारती खुद को संभाल नहीं पाईं और उनकी आंखों से आंसू निकल आए। उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद यह ऐसा पल था, जिसे देखना उनके लिए बेहद मुश्किल था। “वो दर्द में है और उसे रोता देख मेरा दिल टूट जाता है,” उन्होंने भावुक होकर कहा। वीडियो में साफ दिख रहा था कि एक मजबूत और हंसाने वाली कलाकार भी अपने बच्चे के दर्द के सामने कितनी संवेदनशील हो जाती है। इस दौरान हर्ष ने डॉक्टर की मदद की और पूरी प्रक्रिया में शांत रहे। भारती ने अपने पति की तारीफ करते हुए कहा कि मुश्किल समय में हर्ष उनका सहारा बनते हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि बड़े बेटे लक्ष्य उर्फ ‘गोला’ का ध्यान भी हर्ष ही रख रहे हैं, ताकि उसे किसी तरह की उपेक्षा महसूस न हो।

ये भी पढ़ें

क्रू संकट से सबक, इंडिगो 1000 पायलटों की मेगा भर्ती की तैयारी में

 

भारती ने 2017 में हर्ष से शादी की थी। 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे लक्ष्य को जन्म दिया था और अब 2025 में परिवार में काजू का स्वागत हुआ। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाते हुए भारती ने बच्चे के जन्म के कुछ ही हफ्तों बाद टीवी शो Laughter Chefs Fun Unlimited के तीसरे सीजन की शूटिंग भी शुरू कर दी। उनका यह वीडियो सिर्फ एक सेलिब्रिटी पल नहीं, बल्कि हर मां की कहानी जैसा है—जहां बच्चे की हल्की-सी तकलीफ भी दिल को चीर देती है।

 

Spread the love

Entertainment

कौन थे दादासाहेब फाल्के? जानिए इस सम्मान की कहानी

Dadasaheb Phalke Award: दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है। यह पुरस्कार उस महान फिल्मकार धुंडिराज गोविंद फाल्के, जिन्हें लोग प्यार से दादासाहेब फाल्के कहते हैं, के नाम पर दिया जाता है। उन्हें भारतीय सिनेमा का जनक कहा जाता है। साल 1969 में केंद्र सरकार ने उनके योगदान को […]

Spread the love
Read More
Entertainment

विवेक अग्निहोत्री बोले- पल्लवी सिर्फ मेरी पत्नी नहीं, उनकी अलग पहचान

नई दिल्ली: अभिनेत्री और निर्माता पल्लवी जोशी की केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) में नियुक्ति के बाद उन्हें लेकर प्रकाशित एक रिपोर्ट पर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने नाराजगी जताई है। रिपोर्ट में पल्लवी जोशी का परिचय मुख्य रूप से ‘फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की पत्नी’ के तौर पर दिए जाने पर उन्होंने सवाल उठाया और […]

Spread the love
Read More
Entertainment

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ Trailer Review: राम-सीता की कास्टिंग ने किया निराश

Ramayan Trailer Review: ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है दो मिनट 43 सेकंड के इस ट्रेलर में सीता हरण से लेकर राम-रावण युद्ध और हनुमान की भक्ति तक, रामायण की कहानी के कई अहम प्रसंगों की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में अंजलि अरोड़ा माता सीता, देव शर्मा भगवान राम […]

Spread the love
Read More