विद्युत चोरी पर सख्ती से रोक लगाई जाय : धामी

WhatsApp Image 2026 02 13 at 2.23.54 PM

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत वर्षों में पूर्ण की गई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की उपलब्धियों, एडीबी पोषित एवं नॉन-एडीबी पोषित गतिमान परियोजनाओं, मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास की गई परियोजनाओं, मुख्यमंत्री घोषणा से संबंधित कार्यों तथा आरईसी व पीएफसी पोषित योजनाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही वर्ष 2025-26 में अतिरिक्त अंश पूंजी (राज्य सेक्टर एवं SASCI), प्रस्तावित परियोजनाओं हेतु वर्षवार अंश पूंजी की आवश्यकता, पिटकुल के रिसोर्स एडीक्वेसी प्लान एंव मास्टर प्लान, आपदा मद में क्षतिपूर्ति हेतु धनराशि एवं मानव शक्ति की आवश्यकता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने विद्युत वितरण लॉस को न्यूनतम करने, विद्युत चोरी पर सख्ती से रोक लगाने तथा वितरण लॉस में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़े

पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार का निधन, संगठन में शोक की लहर

आगामी ग्रीष्मकालीन सीजन को देखते हुए यूजेवीएनएल, पिटकुल एवं यूपीसीएल को अभी से समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने, सभी औपचारिकताओं को मार्च तक पूर्ण कर अप्रैल तक परियोजनाओं के शुभारंभ हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। सीएसआर मद में प्राप्त धनराशि के लिए पृथक खाता खोलकर उसका अधिकतम एवं बहु-रचनात्मक उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया। विभिन्न जनपदों में एडीबी पोषित उपकेंद्रों से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। एडीबी पोषित द्वितीय चरण के अंतर्गत बहादराबाद (हरिद्वार), कोटद्वार (पौड़ी), भिकियासैंण (अल्मोड़ा), कपकोट (बागेश्वर) एवं नंदप्रयाग (चमोली) में भूमि आवंटन एवं स्थानांतरण की प्रक्रिया एक सप्ताह में पूर्ण करने हेतु संबंधित जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

ये भी पढ़े

हार्दिक पांड्या का धमाकेदार प्रदर्शन, POTM पुरस्कार जीतकर एलिट क्लब में शामिल

मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत शिलान्यास की गई सभी परियोजनाओं को तत्काल प्रभाव से पूर्ण करने हेतु निरंतर निगरानी एवं प्रभावी प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी सी. ध्यानी ने विगत चार वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि आरईसी द्वारा पिटकुल की क्रेडिट रेटिंग को A+ से A++ किए जाने से परियोजना क्रियान्वयन हेतु प्राप्त ऋणों पर 0.5 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिलेगी, जिसका सीधा लाभ प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को कम टैरिफ के रूप में प्राप्त होगा।

ये भी पढ़े

मीठा खाने की इच्छा हो तो बनाएं पहाड़ी ‘शैय्या’, स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

 

Spread the love

Lucknow
Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी विधान परिषद चुनाव: छह में तीन ब्राह्मण, दो क्षत्रिय और एक वैश्य

BJP की रणनीति पर उठे सवाल, PDA को जगह नहीं स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों की सूची ने छेड़ी नई राजनीतिक बहस विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण साधने की कवायद या संगठन को मजबूत करने की रणनीति? दीपांशु यादव Lucknow: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की छह सीटों के लिए घोषित […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

महिलाओं को घर में कैद करना नहीं, अपराधियों पर कार्रवाई है जरूरी: राहुल गांधी

New Delhi:  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि उन्हें घर में बंद कर रखना समाधान नहीं है बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाने और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को सजा देने की जरूरत है। गांधी ने मंगलवार को सोशल […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Politics Uttar Pradesh

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री

बोलीं- किसी पार्टी के साथ नहीं, जनता के दम पर शुरू करूंगी नई पारी New Delhi: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से इस्तीफा देने के बाद पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने राजनीति में कदम रखने का ऐलान करते हुए स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक दल के […]

Spread the love
Read More