
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराया और जीत के नायक रहे हार्दिक, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से मैच पर अपनी छाप छोड़ी। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक ने तेजतर्रार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में अपना पचास पूरा किया और अंतिम ओवरों में रन गति को तेज किया। उनकी पारी में आक्रामक शॉट्स और सटीक टाइमिंग देखने को मिली। गेंदबाजी में भी उन्होंने दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर विरोधी टीम की कमर तोड़ दी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़े
इस प्रदर्शन के साथ हार्दिक ने टी20 इंटरनेशनल में सातवीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता। टी20 वर्ल्ड कप में यह उनका दूसरा POTM सम्मान रहा। इसी उपलब्धि के साथ उन्होंने जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और अमित मिश्रा जैसे खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है, जिन्होंने विश्व कप में दो-दो बार यह पुरस्कार जीता है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने आठ बार यह सम्मान हासिल किया है।
ये भी पढ़े
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का आरोप: भारत में गृहयुद्ध की साजिश का दावा, राजनीतिक गरमाहट तेज
हार्दिक ने नंबर पांच या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए आठवीं बार पचास से अधिक रन बनाए, जिससे उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर की बराबरी कर ली। यह आंकड़ा उनकी फिनिशर की भूमिका को और मजबूत बनाता है। मैच के बाद हार्दिक ने कहा कि वह अपने खेल का आनंद ले रहे हैं और पिछले दो महीनों की मेहनत का फल मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि एक ऑलराउंडर के रूप में बैटिंग उनके दिल के करीब है और वह दोनों विभागों में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं।
ये भी पढ़े
RRR स्टार राम चरण ने जुड़वा बच्चों के नाम किए सार्वजनिक, परंपरा और आध्यात्मिकता से जुड़ा है खास मतलब


2 thoughts on “हार्दिक पांड्या का धमाकेदार प्रदर्शन, POTM पुरस्कार जीतकर एलिट क्लब में शामिल”
Comments are closed.