लखनऊ में विज्ञापन नियमों में बड़ा बदलाव, एक अप्रैल 2026 से LDA की NOC अनिवार्यता खत्म

5230874 768 512 18374961 thumbnail 16x9 image as

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में विज्ञापन व्यवस्था को लेकर अहम प्रशासनिक परिवर्तन होने जा रहा है। एक  अप्रैल 2026 से होर्डिंग और बैनर लगाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) लेने की बाध्यता समाप्त कर दी जाएगी। यह फैसला उत्तर प्रदेश नगर विकास विभाग द्वारा तैयार किए गए नए बायलॉज के तहत लिया गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह व्यवस्था निर्धारित तिथि से लागू हो जाएगी। अब तक विज्ञापन एजेंसियों और व्यापारियों को होर्डिंग लगाने के लिए कई विभागों के चक्कर काटने पड़ते थे। विशेष रूप से एलडीए से अलग से NOC प्राप्त करना एक जटिल और समय लेने वाली प्रक्रिया मानी जाती थी। नए नियम लागू होने के बाद यह प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होने की उम्मीद है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़े

RRR स्टार राम चरण ने जुड़वा बच्चों के नाम किए सार्वजनिक, परंपरा और आध्यात्मिकता से जुड़ा है खास मतलब

हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम नियमों में ढील देने के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। नए प्रावधानों के तहत विज्ञापनों के लिए स्पष्ट मानक तय किए जाएंगे। इनमें होर्डिंग का आकार, संरचना की मजबूती, उपयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता, सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा, यातायात पर प्रभाव और शहर के सौंदर्यीकरण जैसे पहलुओं को शामिल किया गया है। अवैध और असुरक्षित होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई पहले की तरह जारी रहेगी। संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि नई व्यवस्था को समय पर लागू किया जा सके। माना जा रहा है कि इस बदलाव के बाद राजधानी में विज्ञापन व्यवस्था अधिक संगठित और नियंत्रित रूप में नजर आएगी।

ये भी पढ़े

लखनऊ में विज्ञापन नियमों में बड़ा बदलाव, एक अप्रैल 2026 से LDA की NOC अनिवार्यता खत्म

Spread the love

Delhi Sports Uttar Pradesh

चीन को पछाड़ भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: चीन को हराकर भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड, तीरंदाजी में रचा इतिहास New Delhi :  एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर भारत की झोली में सातवां स्वर्ण पदक डाल दिया। चिखिता तनीप्रथी, प्रितिका प्रदीप और ज्योति […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू, 50% स्टाफ WFH

50% स्टाफ Work From Home, स्कूल होंगे हाइब्रिड! दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू New Delhi :  सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में संशोधित GRAP (Graded Response Action Plan) लागू कर दिया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने प्रदूषण की स्थिति के अनुसार कार्रवाई के लिए चार चरणों […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider

पितृ पक्ष: पूर्वजों को याद करने का पर्व

आज से पितृ पक्ष शुरू। पितृ पक्ष के इन 15 दिनों का असली वैज्ञानिक और दार्शनिक महत्व। Ancestors : भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन अमावस्या तक के इन 16 दिनों को हम ‘पितृ पक्ष’ या ‘श्राद्ध पक्ष’ के रूप में मनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आधुनिक होती इस दुनिया में इन […]

Spread the love
Read More