रामपुर: जिला पंचायत परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, गोलियों की गूंज से फैली सनसनी

  • जिला पंचायत में तैनात बाबू पर हत्या किए जाने का आरोप
  • अधिवक्ताओं का ग़ुस्सा फूटा, जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में संगीन वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रामपुर जिले के जिला पंचायत परिसर में बुधवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब बेखौफ बदमाशों वरिष्ठ अधिवक्ता फारूक खान के सीने में गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया। जिला पंचायत परिसर में बदमाशों ने जिस तरह से दिनदहाड़े गोलियों से छलनी किया वह पुलिस के इकबाल पर सवाल है। घटना को अंजाम देकर हत्यारे असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले। वहीं जिला पंचायत में तैनात पत्नी ने
घटना का आरोप जिला एक बाबू पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़े

सनसनी: सरोजनीनगर के बाद अब रहीमाबाद में ट्रेन से कटकर दो सहेलियों की संदिग्ध हालात में मौत

पति के सीने में गोलियों की बौछार देख पत्नी बचाने के लिए दौड़ी तो बदमाशों ने उन्हें भी गोली मारकर जख्मी कर दिया। जिला पंचायत परिसर में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले कातिल मौके से भाग निकले। पुलिस अफसरों के मुताबिक इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। जानकारी के मुताबिक फारूक खान रामपुर जिले के जिला कलेक्ट्रेट वरिष्ठ अधिवक्ता थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी जिला पंचायत कार्यालय में तैनात हैं। बताया जा रहा है रोज की तरह बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी काम कर रहे थे कि इसी दौरान गोली चलने लगी।

ये भी पढ़े

जौनपुर में दो पुलिस कांस्टेबल पर iPhone चोरी का आरोप

गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर वरिष्ठ अधिवक्ता फारूक खान को मौत की नींद सुला दिया। जबकि उनकी पत्नी गोली लगने से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल पत्नी का इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मोके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारों को दबोचने के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई है।

Spread the love

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Crime News

ANTF यूनिट बाराबंकी: अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

10.936 किलोग्राम अवैध चरस, एक चार पहिया वाहन व एक मोबाइल फोन बरामद ए अहमद सौदागर ANTF Barabanki :  सूबे को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार पहिया वाहन में लादकर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने जा रहे गिरोह का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

DCM की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत अहिमामऊ के संत नगर में हादसा ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के DCM और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि DCM के परखच्चे उड़ गए और चालक […]

Spread the love
Read More