सोनौली से दिल्ली और अन्य बड़े शहरों में बिना परमिट के चल रही हैं अवैध बसें

0d562e5a 6e53 4a72 8f7f 27ff51fac9161768797695433 1768802579
  • मुख्यमंत्री का आदेश भी बेअसर
  • तीर्थ यात्रियों की आड़ में ढोए जा रहे हैं आम यात्री
  • सोनौली प्राइवेट स्टैंड में खड़ी डग्गामार बसें

  उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली / महराजगंज! भारत-नेपाल के सोनौली सीमा से बिना परमिट डग्गामार बसों का अवैध संचालन बेखौफ जारी है। इन बसों के माध्यम से नेपाल से दिल्ली, हैदराबाद सहित देश के कई बड़े महानगरों तक यात्रियों को पहुंचाया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस अवैध कारोबार की जानकारी संबंधित विभागों को होने के बावजूद कार्रवाई प्रभावी नहीं दिख रही है। यह पूरा खेल एक संगठित सिंडिकेट के जरिए चलाया जा रहा है। नेपाल के काठमांडू पोखरा, बुटबल, भैरहवा और बेलहिया में बाकायदा टिकट काउंटर संचालित हैं। यहां दलाल यात्रियों से टिकट काटते हैं और उन्हें सोनौली सीमा तक पैदल लाया जाता है । इन यात्रियों को उत्तर प्रदेश के लखनऊ, दिल्ली, तेलंगना जयपुर, विहार समेत अन्य राज्यों के लिए रवाना कर दिया जाता है।

ये भी पढ़े

यूपी सरकार का ₹9.12 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

 

बताया जा रहा है कि इन बसों के पास न तो अंतर्राज्यीय परमिट है और न ही यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े आवश्यक मानकों का पालन किया जा रहा है। इसके बावजूद रोज शाम दर्जनों बसें सोनौली से निकल रही हैं। दलाल यत्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। जबकि किसी दुर्घटना या समस्या की स्थिति में यात्रियों के पास न तो बीमा होता है और न ही कोई कानूनी सहारा। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि डग्गामार बसों के इस संगठित संचालन से न केवल सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद परिवहन विभाग और पुलिस की कार्रवाई सीमित रहना संदेह पैदा करता है। यदि समय रहते इस सिडेकेट पर सख्ती नहीं की गई तो यह नेटवर्क और मजबूत हो सकता है एआरटीओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि समय-समय पर डग्गामार बसों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है।

Spread the love

Supreme Court Verdict
homeslider Uttar Pradesh

माता-पिता अपनी संपत्ति से बच्चों को कर सकते है बेदखल

Supreme Court Verdict: बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल और सम्मान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी वरिष्ठ नागरिक के भरण-पोषण, सुरक्षा और गरिमा की रक्षा के लिए जरूरी हो, तो संबंधित ट्रिब्यूनल बेटे, बहू या अन्य रिश्तेदारों को उनकी संपत्ति से बेदखल करने का आदेश […]

Spread the love
Read More
Arrest for posting the Indian flag
homeslider International

पाकिस्तान में भारतीय झंडा और ‘जय हिंद’ पोस्ट करने पर दो गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Arrest for posting the Indian flag : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहम्मंद जिले में सोशल मीडिया पर भारतीय झंडे की तस्वीर और ‘जय हिंद’ लिखकर पोस्ट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भारत के स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर की गई पोस्ट को […]

Spread the love
Read More
Piyush Goyal, BJP Treasurer
homeslider National Politics

भाजपा की नई टीम में पीयूष गोयल की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस, क्या कैबिनेट से देंगे इस्तीफा?

Piyush Goyal, BJP Treasurer : भारतीय जनता पार्टी ने 17 अगस्त को पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया। इस नई टीम में कई नए चेहरों को जगह दी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व […]

Spread the love
Read More