रिलीज से पहले ही छाया ‘ओ’रोमियो’, करोड़ों की कमाई ने सभी को किया हैरान

shahid 2 1770785928

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ’रोमियो’ ने सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। 13 फरवरी 2026 को रिलीज होने जा रही इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही माहौल बना दिया था, अब एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आने के बाद मेकर्स की खुशी दोगुनी हो गई है।

एडवांस बुकिंग में शानदार ओपनिंग

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ओ’रोमियो’ ने रिलीज से पहले ही 1.42 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ऑल इंडिया एडवांस बुकिंग (ब्लॉक सीटों को छोड़कर) से फिल्म ने 36.69 लाख रुपये जुटाए हैं। इस दौरान देशभर में 3,449 शो के लिए करीब 16,226 टिकट बिक चुके हैं। ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर 11 फरवरी की सुबह तक कुल कलेक्शन 1.42 करोड़ रुपये पहुंच गया।

ये भी पढ़े

कांग्रेस को 12,000 बीघा जमीन की सूची कोर्ट में रखने या 500 करोड़ देने का कड़ा अल्टीमेटम

 

NCR में सबसे ज्यादा क्रेज

एडवांस बुकिंग के मामले में दिल्ली-NCR क्षेत्र सबसे आगे रहा है। यहां 587 शो के लिए फिल्म ने करीब 6.79 लाख रुपये (ब्लॉक सीटों के साथ 30.92 लाख रुपये) की कमाई की है। इससे साफ है कि शहरी दर्शकों के बीच शाहिद कपूर की इस फिल्म को लेकर खासा क्रेज है।

विशाल भारद्वाज और शाहिद की चौथी जुगलबंदी

‘ओ’रोमियो’ खास इसलिए भी है क्योंकि यह फिल्म शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की करीब 12 साल बाद साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी चर्चित फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। इस बार भी दर्शकों को इस जोड़ी से दमदार कहानी और शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीद है।

ये भी पढ़े

जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर बलवंत हुआ घायल, गिरफ्तार

स्टारकास्ट बनी बड़ी ताकत

फिल्म में शाहिद कपूर के साथ पहली बार तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। दोनों की केमेस्ट्री को गानों में काफी सराहा जा रहा है। इसके अलावा नाना पाटेकर, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी का स्पेशल कैमियो भी दर्शकों के लिए सरप्राइज होगा।

बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

‘ओ’रोमियो’ वैलेंटाइन वीकेंड से ठीक पहले रिलीज हो रही है, जिससे इसका फायदा मिलना तय माना जा रहा है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना गौरव आदर्श और शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ से होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि रोमांस का यह जादू रिलीज के बाद कितना लंबा चलता है।

 

 

 

Spread the love

Entertainment

11 मौतों का रहस्य, OTT की इस सीरीज में खुलेंगे चौंकाने वाले राज

Web Series: OTT की दुनिया में क्राइम, मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपूर कई ऐसी सीरीज मौजूद हैं, जिनकी कहानियां लंबे समय तक दर्शकों के दिमाग में घूमती रहती हैं। अगर आपको सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानियां, रहस्य और चौंकाने वाले ट्विस्ट पसंद हैं, तो तमन्ना भाटिया की सीरीज ‘आखिरी सच’ आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प […]

Spread the love
Read More
Entertainment

‘हमारी राधा’ में भावुक मोड़: गिरधर के कहने पर राधा को छोड़ना होगा अपना घर

Our Radha Serial: अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ में दर्शकों को जल्द ही एक ऐसा भावुक मोड़ देखने को मिलेगा, जो राधा और गिरधर के रिश्ते को पूरी तरह बदलकर रख देगा। राधा (सिमरन कौर) और गिरधर (अक्षय म्हात्रे) की शादीशुदा जिंदगी में बढ़ती दूरियां अब इस कदर बढ़ गई हैं कि […]

Spread the love
Read More
Entertainment

दिल्ली में शुरू हुई ग्लोबल थ्रिलर फिल्म ‘लिबरेशन’ की शूटिंग

New Delhi:  श्योर रियल पिक्चर्स और अप्रोच एंटरटेनमेंट अपनी आने वाली ग्लोबल थ्रिलर फिल्म लिबरेशन की शूटिंग दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी दिल्ली-NCR में कर रहे हैं। अंग्रेजी भाषा में बन रही इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली-NCR के कई शानदार स्थानों पर की जा रही है। इनमें पांच सितारा होटल, आधुनिक इमारतें और शहर […]

Spread the love
Read More