राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Untitled 2 copy 14

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

फरेंदा/महराजगंज। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, आनंद नगर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि कृमि रोग बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या है, जिससे पेट दर्द, वजन में कमी, खुजली एवं पोषण की कमी जैसी बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं।

उन्होंने बताया कि इन्हीं बीमारियों से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोरियों को वर्ष में दो बार कृमि रोधी टैबलेट खिलाने का अभियान चलाया जा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय एवं स्वागतयोग्य कदम है। उन्होंने केंद्र सरकार के स्वास्थ्य बजट पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए केवल 1,06,530.42 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जो भारत जैसे 140 करोड़ की आबादी वाले देश के लिए अपर्याप्त है। सरकार को स्वास्थ्य क्षेत्र में बजट और बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा के अधीक्षक डॉ. एम.पी. सोनकर, काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत आनंद नगर जय प्रकाश लाल, झिनकू चौधरी, डॉ. रामनारायण चौरसिया, डॉ.कैलाश नाथ मौर्य, संदेश जायसवाल, विनय तिवारी, अमर मणि पासवान, अमित श्रीवास्तव, राजदेव यादव, चुन्नू दुबे सहित विद्यालय परिवार की अध्यापिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं कृमि मुक्ति अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का संदेश दिया गया।

Spread the love

आपातकाल के 51 साल
Purvanchal

आज ही के दिन लगा था आपातकाल, लोकतंत्र पर पड़ा था सबसे बड़ा संकट

51 साल पहले आज के दिन ही देश को झेलना पड़ा था आपातकाल उमेश चन्द्र त्रिपाठी 51 Years of the Emergency:साल 1975 में 25 और 26 जून की दरम्यानी रात से 21 मार्च 1977 तक (21 महीने) तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आज इस आपातकाल को 51 साल […]

Spread the love
Read More
Purvanchal

उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याएं नहीं रहेंगी लंबित, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी Industrial Development : जनपद में उद्योग एवं व्यापार को प्रोत्साहन देने, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के […]

Spread the love
Read More
  Nautanwa underpass death
Purvanchal

नौतनवां रेलवे अंडरपास के पास मध्य प्रदेश के रीवां निवासी व्यक्ति का मिला शव

उमेश चन्द्र त्रिपाठी   Nautanwa underpass death :   नौतनवां कस्बे के राजेंद्र नगर रेलवे अंडरपास के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह राहगीरों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से मिले एक मोबाइल […]

Spread the love
Read More