ANTF  यूनिट वाराणसी व ANTF आगरा टीम की बड़ी कार्रवाई

Untitled 6 copy 11
  • दो करोड़ 50 कीमत के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • 499 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, एक मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस,
  • आधार कार्ड, एक डीसीएम व 2,220 रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। ANTF यूनिट वाराणसी और ANTF यूनिट आगरा की संयुक्त टीम ने सोमवार को चंदौली जिले के कोतवाली क्षेत्र के सर्विस लेन के पास से डीसीएम से भरा गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 499 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल फोन, आधार कार्ड व 2,220 रुपए की नकदी बरामद हुई है। एएनटीएफ के उपनिरीक्षक आदित्य नारायण सिंह ने बताया कि सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ तस्कर डीसीएम में अवैध मादक पदार्थ लादकर चंदौली जिले कोतवाली क्षेत्र के सर्विस लेन होते हुए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी कर डीसीएम को रोककर जांच-पड़ताल की गई तो डीसीएम से 499 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा मिला। यह मंजर देख ANTF  टीम ने मौके से दो तस्करों बलिया जिले के गडवार थाना क्षेत्र के बलसेरा गांव निवासी प्रमोद गुप्ता व बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित पचपेरा निवासी अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग गौतमबुद्ध नगर डीसीएम मालिक के कहने पर उड़ीसा राज्य अवैध गांजा लेकर अपने गाड़ी मालिक के हाथों देने जा थे। एएनटीएफ टीम के मुताबिक बरामद अवैध गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ पचास लाख रुपए बताई जा रही है।

Untitled 3 copy
Central UP Crime News homeslider

400 करोड़ का जमीन घोटालाः पूर्व ADM सहित कंपनियों व बैंक अधिकारियों पर FIR

CM योगी ने की बड़ी कार्रवाई, मूसानगर थाने में तहसीलदार ने दर्ज कराया मुकदमा जालसाजी में तत्कालीन प्रशासनिक अफसरों और बैंक कर्मियों की भूमिका आई सामने कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को जारी रखते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कानपुर देहात […]

Read More
Untitled 1 copy
Crime News homeslider Raj Dharm UP Raj Sabha Ran Uttar Pradesh

सपा संस्थापक के दूसरे बेटे की मौत, मुलायम-साधना के प्रतीक नहीं रहे

मौत की रात दिल्ली में थीं उनकी पत्नी अपर्णा यादव किचन में अचेत अवस्था में पाए गए थे प्रतीक लखनऊ में प्रतीक यादव का निधन, पोस्टमार्टम जारी राजनीतिक जगत में शोक की लहर नया लुक ब्यूरो लखनऊ। हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल में बुधवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के […]

Read More
PoliceNayaLookNews
Chhattisgarh Crime News homeslider

मॉल में ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामा’! सुनकर सभी लोग रह गए दंग

टीचर परिवार से बदसलूकी, इंफ्लुएंसर भाई-बहन पर पुलिस कार्रवाई नया लुक संवाददाता रायपुर। अगर आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिखने वाले ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामे’ देखे हैं, तो रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हुआ यह मामला आपको बिल्कुल वैसा ही लगेगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में एक शिक्षिका और उनके परिवार […]

Read More