मुख्यमंत्री ने बजट सत्र के दौरान चलने वाले स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन

Untitled 12 copy 5
  • स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः CM
  • मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र की शुरुआत से पहले विधान भवन में स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। यह शिविर विधानसभा व विधान परिषद के सदस्यों के लिए लगाया गया है। इसमें केजीएमयू के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। शिविर के उद्घाटन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा यह शिविर लगाया गया है। यह शिविर सदस्यों व अन्य लोगों की सुविधा के लिए भी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकार होनी चाहिए।

सरकार भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस पर काम कर रही है। CM  ने सदस्यों को तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हर सदस्य को तनावमुक्त रहकर उन्मुक्त वातावरण में दिनचर्या रखनी चाहिए, इससे रोग आकर भी भाग जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर व्यक्ति की बात महत्वपूर्ण होती है। नेता विकास, डॉक्टर स्वास्थ्य और जो जिस क्षेत्र का विशेषज्ञ है, उस विषय की बातें करेगा तो इसका प्रभाव आमजन पर पड़ेगा। CM  ने सभी सदस्यों से इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की।

उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी का आभार प्रकट किया। स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, राकेश सचान, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, बलदेव सिंह औलख, KGMU की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, SGPG के निदेशक आरके धीमन आदि मौजूद रहे।

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More
BKT
accidents Uttar Pradesh

बीकेटी में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मकान की छत अचानक गिर गई

बीकेटी:  जबतक ग्रामीण पहुंचते तबतक हो चुकी थी बहुत देर, तेज बारिश के चलते नहीं आई आवाज भौली गांव में हुई घटना का मामला -ए अहमद सौदागर लखनऊ।बीकेटी थाना क्षेत्र के भौली गांव में शनिवार को तेज बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 65 वर्षीय बजरंगी यादव की मौत […]

Spread the love
Read More