पत्रकार पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Untitled 10 copy 7

देहरादून। दून पुलिस ने पत्रकार हेम भट्ट के दो हमलावरों को पकड़ लिया। तीसरे की तलाश जारी है। बीते 6 फरवरी को एमकेपी कालेज के निकट हेम पर तीन स्कूटी सवारों ने हमला किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल दो आरोपियों मोहम्मद कैफ (21) पुत्र समर अहमद व मोहम्मद ताबिश (20) पुत्र रियाज अहमद, दोनों निवासी गांधी रोड, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 6 फरवरी की शाम वे समीर निवासी मेहूंवाला से इनामुला बिल्डिंग के पास से रेसकोर्स जाने के लिए स्कूटी में लिफ्ट लेकर जा रहे थे। रास्ते में हॉर्न देने के बावजूद वाहन को साइड न देने पर उन्होंने वादी का वाहन रोक लिया, जिससे विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। पुलिस घटना में शामिल समीर निवासी मेहूंवाला की तलाश कर रही है तथा हिरासत में लिए गए आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

शांति विहार, हरिद्वार बाईपास रोड निवासी हेम भट्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 6 फरवरी 2026 को रेसकोर्स रोड पर मुड़ते समय स्कूटी सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनकी स्कूटी रोककर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु०अ०सं० 26/26 के तहत धारा 126(2), 115(2), 352 व 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया। इस मुद्दे के तूल पकड़ने पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने भी बैठक कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। कांग्रेस के

Spread the love

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Crime News

ANTF यूनिट बाराबंकी: अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

10.936 किलोग्राम अवैध चरस, एक चार पहिया वाहन व एक मोबाइल फोन बरामद ए अहमद सौदागर ANTF Barabanki :  सूबे को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार पहिया वाहन में लादकर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने जा रहे गिरोह का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

DCM की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत अहिमामऊ के संत नगर में हादसा ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के DCM और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि DCM के परखच्चे उड़ गए और चालक […]

Spread the love
Read More