थाईलैंड से अंतर्राष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा

Untitled 4 copy 8
  • भारत-नेपाल सीमा पर 6.2 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
  • नेपाल-भारत मैत्री बस सेवा से हुई बरामदगी
  • काठमांडू से दिल्ली जा रही थी बस

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज । भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोनौली बॉर्डर पर की गई संयुक्त कार्रवाई में नेपाल से भारत लाए जा रहे 6 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जिनसे सुरक्षा एजेंसियां गहन पूछताछ कर रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह गांजा नेपाल के रास्ते भारत लाया जा रहा था। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गांजा थाईलैंड से हवाई मार्ग के जरिए काठमांडू पहुंचाया गया था। इसके बाद इसे भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के माध्यम से दिल्ली ले जाने की योजना थी।

सोनौली सीमा पर नियमित जांच के दौरान बस में सवार कुछ यात्रियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, जिसके बाद एसएसबी और कस्टम की टीम ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान यात्रियों के बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मौके पर ही तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक जांच में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय तस्करी नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क के तार किन-किन देशों और शहरों से जुड़े हुए हैं। इस संबंध में कस्टम अधीक्षक संजय मिश्र ने बताया कि बरामद गांजा का कुल वजन 6 किलो 200 ग्राम है। एसएसबी 22 वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट सी. विवेक ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए जांच अभियान को और तेज किया गया है तथा आने वाले दिनों में निगरानी और सख्त की जाएगी। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Amethi
Crime News Uttar Pradesh

अमेठी में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Amethi : जिले के पूरे लदई दुबे गांव में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के एक कमरे में 16 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 08 08 at 9.21.41 PM
Crime News International

सोनौली सीमा पर कस्टम और एसएसबी को मिली बड़ी कामयाबी

नेपाल से भारत आ रही मिनी ट्रक से 13,620 किलो नीयारा जब्त चालक और खलासी गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली में कस्टम विभाग और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नेपाल से भारत आ रहे एक मिनी ट्रक से लगभग 13,620 […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली

पैर छुए, फिर किया वार, पिता ने किया प्रैग्नेंट बेटी का कत्ल DelhiCrime news : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली 18 वर्षीय गर्भवती युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आगरा के पास चंबल नदी में […]

Spread the love
Read More