मलेशिया दौरे पर PM मोदीः रक्षा-सुरक्षा से लेकर डिजिटल इकोनॉमी पर होगी बात…

untitled design 2026 02 07t101956 1770439788 1
  • नए सम्बन्धों की रचना करने में माहिर पीएम फिर कुछ कर सकते हैं नया
  • मलेशिया के साथ भारत के रिश्तों को नए मुकाम पर पहुंचा सकते हैं पीएम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मलेशिया के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और अब दोनों देश रक्षा, सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और नवाचार जैसे अहम क्षेत्रों में साझेदारी को और गहरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा कि भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत रिश्ते रहे हैं, जिनमें बीते कुछ वर्षों में नई ऊर्जा देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ होने वाली बातचीत को लेकर वह उत्साहित हैं और इस यात्रा के दौरान व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा। जानकारों का कहना है कि सम्बन्धों में नयापन लाने के माहिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस यात्रा पर मलेशिया के साथ कोई नई डील करके ही भारत लौटेंगे।

ये भी पढ़े

आग का गोला बनी बस, जानलेवा धुएं के बीच यात्रियों ने इस तरह बचाई जान

यह दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि अगस्त 2024 में भारत और मलेशिया के द्विपक्षीय संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिया गया था। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली मलेशिया यात्रा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और डिजिटल सहयोग जैसे क्षेत्रों में ठोस प्रगति की उम्मीद जताई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया में प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वे भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद करेंगे और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इस यात्रा के दौरान 10वां भारत-मलेशिया सीईओ फोरम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें दोनों देशों के कारोबारी निवेश और व्यापारिक अवसरों पर चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़े

सूर्यवंशी का बड़ा ‘वैभव’- एक ऐसा खतरनाक खिलाड़ी, जिसने बनाया कई इतिहास, जानें पूरा कारनामा….

 

विदेश मंत्रालय के अनुसार, मलेशिया में करीब 29 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जो दुनिया में भारतीय प्रवासी समुदाय की तीसरी सबसे बड़ी आबादी है। यही वजह है कि दोनों देशों के संबंध केवल रणनीतिक ही नहीं, बल्कि लोगों से लोगों के रिश्तों पर भी आधारित हैं।

 

 

 

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More
महराजगंज
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट -उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को फरेन्दा, नौतनवां और निचलौल तहसील के […]

Spread the love
Read More