आयुर्वेद में कैंसर पर काबू पाने के उपाय: जानिए कौन-सी जड़ी-बूटियां कर सकती हैं शरीर की रक्षा

ayurvedic food cancer 06 02 2026 1770284965

Health : कैंसर का नाम सुनते ही मन में डर बैठ जाता है, क्योंकि यह बीमारी जितनी गंभीर है, इसका इलाज उतना ही खर्चीला और लंबा होता है। आयुर्वेद के अनुसार शरीर में वात, पित्त और कफ दोषों का असंतुलन, कमजोर पाचन शक्ति और विषाक्त तत्वों का जमाव कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को बढ़ावा देता है। आयुर्वेद का मानना है कि सही खान-पान और जड़ी-बूटियों के जरिए शरीर को डिटॉक्स कर इम्यून सिस्टम मजबूत किया जाए तो कैंसर से लड़ने की क्षमता काफी हद  तक बढ़ाई जा सकती है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, आयुर्वेदिक उपचार कैंसर को पूरी तरह खत्म तो नहीं करता, लेकिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर बीमारी से लड़ने में बड़ी भूमिका निभाता है। खास बात यह है कि आयुर्वेदिक उपायों के साइड इफेक्ट बेहद कम होते हैं।

ये भी पढ़े

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, जोश हेजलवुड पूरे टूर्नामेंट से बाहर

 

कैंसर को कंट्रोल करने में मददगार आयुर्वेदिक औषधियां
अश्वगंधा : अश्वगंधा एक शक्तिशाली रसायन है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। कीमोथेरेपी के दौरान होने वाली कमजोरी से रिकवरी तेज करता है। तनाव कम करता है और नींद सुधारता है। कई शोधों में इसे कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में सहायक माना गया है।

हल्दी : हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट है। यह शरीर में सूजन कम करता है और फ्री रेडिकल्स से कोशिकाओं की रक्षा करता है। नियमित सेवन से कैंसर के दोबारा होने की आशंका भी घट सकती है।

गिलोय : गिलोय को आयुर्वेद में “अमृत” कहा गया है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है, इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है और कीमोथेरेपी के दुष्प्रभावों से उबरने में मदद करता है।

तुलसी: तुलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर सेल्स की बढ़त को रोकने में सहायक होते हैं। यह फेफड़ों को साफ रखती है और मानसिक मजबूती भी देती है।

कालमेघ : कालमेघ लीवर को शुद्ध करता है और शरीर में जमा विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। इसका कड़वा स्वाद भले तीखा हो, लेकिन यह पाचन शक्ति और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाकर कैंसर से लड़ने में मदद करता है।

ये भी पढ़े

पत्रकार जनता में सकारात्मकता और राष्ट्रनिर्माण का संदेश पहुंचाएँ : राज्यपाल

 

आयुर्वेद से क्या संभव है?
इम्यूनिटी मजबूत होती है
शरीर की थकान और कमजोरी कम होती है
मानसिक तनाव में राहत मिलती है

शरीर डिटॉक्स होकर ज्यादा स्वस्थ बनता ह

जरूरी सावधानी : कैंसर एक गंभीर बीमारी है, इसलिए केवल घरेलू या आयुर्वेदिक उपायों पर निर्भर रहना सही नहीं है। डॉक्टर की सलाह और आधुनिक चिकित्सा उपचार बेहद जरूरी है। आयुर्वेद सहायक उपचार (Support Therapy) के रूप में उपयोगी है, न कि मुख्य इलाज के विकल्प के तौर पर।

Spread the love

Perfume Side Effects
Health

खुशबू के पीछे छिपा खतरा? गर्दन पर परफ्यूम लगाने की आदत को लेकर कैंसर रिसर्चर की चेतावनी

Perfume Side Effects : परफ्यूम और इत्र का इस्तेमाल ज्यादातर लोग अपनी पर्सनैलिटी और खुशबू के लिए करते हैं। खासकर बाहर जाने से पहले कई लोग गर्दन के पास परफ्यूम स्प्रे करते हैं। लेकिन अब एक कैंसर रिसर्चर ने लोगों को इस आदत को लेकर सावधान किया है। उनका कहना है कि परफ्यूम में मौजूद […]

Spread the love
Read More
Effect of alcohol
Health Lifestyle

शराब लिवर ही नहीं दिल को भी करती है नुकसान, बढ़ सकता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा

हार्ट को स्वस्थ रखना है तो शराब से रहें दूर Effect of alcohol on the heart: शराब को लेकर अक्सर यह चर्चा होती रहती है कि थोड़ी मात्रा में इसका सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होता, बल्कि कुछ लोग इसे दिल की सेहत के लिए फायदेमंद भी मानते हैं। खासकर रेड वाइन को लेकर […]

Spread the love
Read More
Paan and Cancer
Health

क्या पान खाने से होता है कैंसर? जानिए सादा पान और तंबाकू वाले पान में क्या है बड़ा अंतर

Paan and Cancer : भारत में पान खाने की परंपरा काफी पुरानी है। कई लोग भोजन के बाद स्वाद और ताजगी के लिए पान खाते हैं, जबकि कुछ लोगों की यह रोजमर्रा की आदत बन चुकी है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या पान खाने से कैंसर हो सकता है? […]

Spread the love
Read More