इंस्पेक्टर हजरतगंज: पंडित के सम्मान में ठाकुर विक्रम सिंह मैदान में..

Police
  • एक पंडित  जाति पर फिल्म रीलिज करने वालों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
  • नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म में एक जाति को बनाया निशाना,
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई, तलाश शुरू

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सोशल मीडिया ओटीटी प्लेटफॉर्म नेट पर एक विशेष समुदाय (ब्राम्हण) को निशाना बनाते हुए जारी हुई फिल्म बेबसीरीज घूसखोर पंडत के डायरेक्टर और उसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की तहरीर पर 23/2026 धारा 160,299,352,353 बीएनएस व 66 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक इस फिल्म में एक समुदाय को निशाना बनाया गया और इस फिल्म का नाम घूसखोर पंडत रखा। सोशल मीडिया पर विवादित फिल्म प्रसारित होते ही लोगों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और जगह-जगह धरना प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गए, लेकिन इंस्पेक्टर हजरतगंज की सूझबूझ से रंग लाई वह खुद ही वादी बनकर पंडितों के सम्मान में मैदान में आ गए। इंस्पेक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने की खबर मिलते ही नाराज लोगों का ग़ुस्सा शांत हुआ।

ये भी पढ़े

50% विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी, इंडिगो और एयर इंडिया सबसे ज्यादा प्रभावित

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया ओटीटी प्लेटफॉर्म नेट फिलिक्स देखा गया कि उसमें एक फिल्म बेबसीरीज जिसका नाम घूसखोर पंडत है और उसके डायरेक्टर एवं उसकी टीम द्वारा प्रसारित कर उसमें खासकर एक समुदाय (ब्राम्हण) को निशाना बनाया गया। इस फिल्म ने तनाव जैसे हालात बनाने की कोशिश की गई। इस विवादित फिल्म में एक विशेष समुदाय को अपमानित किया जा रहा, जिसे लेकर ब्राह्मण समाज में बेहद आक्रोश व्याप्त है। यही नहीं इस फिल्म को लेकर कई सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं ने भी जमकर नाराजगी जताई।

सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूपी के  योगी आदित्यनाथ को दखल देना पड़ा और तत्काल प्रभाव से विवादित फिल्म के डायरेक्टर और उसके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का फरमान जारी किया। मुख्यमंत्री का सख्त आदेश जारी होते हुए कोई आगे नहीं आया, लेकिन इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह पंडितों के सम्मान में आगे आए और फिल्म के डायरेक्टर व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। जैसे ही विशेष समुदाय और गुस्साए संगठनों को इसकी जानकारी हुई तो इंस्पेक्टर हजरतगंज की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि हो तो ऐसा स्टेशन अफसर जो खुद ही वादी बनकर इतिहास रच दिया।

homeslider Religion

जन्म कुंडली में लग्न नक्षत्र का महत्व: जानिए कैसे तय करता है आपका व्यक्तित्व और भाग्य

Religion News: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली के प्रत्येक भाव, ग्रह और नक्षत्र का अपना विशेष महत्व है। इनमें लग्न नक्षत्र को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह न केवल व्यक्ति के बाहरी व्यक्तित्व को दर्शाता है, बल्कि उसके सोचने-समझने के तरीके, व्यवहार, स्वभाव और जीवन के प्रति दृष्टिकोण की भी जानकारी देता है। […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अयोध्या दीपोत्सव से बदलेगी लाखों परिवारों की किस्मत! CM योगी ने बताया हर दीये का महत्व

Lucknow: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियों और आयोजन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी पहुंचने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने दीपोत्सव को आस्था के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ते हुए इसकी महत्ता बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अयोध्या धाम […]

Read More
accidents homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क

Joshimath: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, SDRF, सेना और ITBP की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना […]

Read More