“अगर न्याय नहीं मिला तो रोजनामचे को ही मेरा सुसाइड नोट माना जाय,”

Untitled 15 copy 3
  • भोपाल में सब इंसपेक्टर ने पुलिस अधीक्षक पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप
  • SP के खिलाफ ही रोजनामचे में डाल दी SI ने रिपोर्ट,

नया लुक ब्यूरो

मध्यप्रदेश के भोपाल देहात पुलिस महकमे में एक गंभीर विवाद सामने आया है। सूखीसेवनिया थाने में पदस्थ उप निरीक्षक (SI) केसी यादव ने भोपाल देहात के पुलिस अधीक्षक (SP) रामशरण प्रजापति पर गाली-गलौज, अपमान और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। एसआई यादव ने इस संबंध में मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, आईजी देहात तथा मानवाधिकार आयोग को लिखित शिकायत भेजी है। एसआई केसी यादव का आरोप है कि 14 सितंबर 2025 को आबकारी एक्ट से जुड़े एक प्रकरण की डायरी को लेकर एसपी कार्यालय में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। यादव के अनुसार, मीटिंग के बाद जब उन्होंने हाईकोर्ट भेजने के लिए केस डायरी वापस मांगी, तो एसपी ने इसे गुस्ताखी मानते हुए अपशब्द कहे और धक्का देकर बाहर निकालने की धमकी दी। यादव का कहना है कि 30 साल की सेवा में पहली बार उनके साथ इस तरह का व्यवहार हुआ, जिससे वे गहरे मानसिक तनाव में आ गए।

ये भी पढ़े

UP के 24 IPS अफसरों का तबादला, DG-ADG-IG-DIG समेत 11 जिलों के SP/SSP बदले गए

आत्महत्या के विचार तक पहुंचे हालात

एसआई यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि अपमान और लगातार प्रताड़ना से आहत होकर उन्होंने आत्महत्या करने तक का मन बना लिया था, हालांकि सहकर्मियों की समझाने और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने यह कदम नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने पूरी घटना की जानकारी थाने के रोजनामचे में दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने लिखा है कि पिछले चार महीनों से एसपी द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और अब उनके सामने दो ही रास्ते बचे थे, या तो उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाएं या आत्महत्या कर लें। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो उनकी शिकायत को ही सुसाइड नोट माना जाए।

ये भी पढ़े

मुख्यमंत्री के गृह जनपद की जेल के तैनाती में हुआ खेल!

रोजनामचा दर्ज होते ही बढ़ा विवाद

एसआई द्वारा रोजनामचे में रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी जैसे ही एसपी को लगी, आरोप है कि उन्होंने फोन पर दोबारा फटकार लगाई और दो अलग-अलग मामलों में विभागीय जांच शुरू करा दी। एसआई यादव का कहना है कि यह कार्रवाई बदले की भावना से की जा रही है और उनका उद्देश्य उन्हें नौकरी से बर्खास्त करना है। एसआई यादव ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि एसपी की कार्यशैली से कई छोटे अधिकारी परेशान हैं। उन्होंने यहां तक दावा किया कि महिला अधिकारी भी दबाव में हैं, लेकिन डर के कारण खुलकर सामने नहीं आ रहीं।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं एसपी

यह पहला मौका नहीं है जब एसपी रामशरण प्रजापति का नाम विवादों में आया हो। पिछले साल नवंबर में भोपाल देहात क्षेत्र के थाना प्रभारी आशीष सप्रे को लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया गया था। हालांकि, 24 घंटे के भीतर ही यह आदेश निरस्त कर दिया गया। उस समय भी एसपी और टीआई के बीच तीखी नोक-झोंक की चर्चा रही थी। एसआई यादव कहते हैं: मेरे खिलाफ बदले की भावना से विभागीय जांच कराई जा रही है। दो जांचों के आधार पर मुझे बर्खास्त करने की तैयारी की जा रही है।

Spread the love

2 thoughts on ““अगर न्याय नहीं मिला तो रोजनामचे को ही मेरा सुसाइड नोट माना जाय,”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

Today’s Horoscope मेष :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना […]

Spread the love
Read More
UP Weather
homeslider Uttar Pradesh Weather

मौसम फिर लेगा करवट! 20 सितंबर को 18 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

UP Weather: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 सितंबर 2026 को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ […]

Spread the love
Read More
Adukh Navami
homeslider Religion

अदुःख नवमी आज: जानें व्रत का महत्व, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

Adukh Navami: अदुःख नवमी (जिसे बोलचाल में ‘ दुःख नवमी’ भी कहा जाता है) हिंदू धर्म का एक अत्यंत कल्याणकारी व्रत है। यह मुख्य रूप से दुखों के नाश और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस व्रत से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं। तिथि और समय यह व्रत हर साल भाद्रपद […]

Spread the love
Read More