UP के 24 IPS अफसरों का तबादला, DG-ADG-IG-DIG समेत 11 जिलों के SP/SSP बदले गए

transfer

 

लखनऊ। UP  उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस तबादले में DG, ADG, IG, DIG स्तर के अधिकारी शामिल हैं। साथ ही राज्य के 11 जिलों के SP और SSP को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। तबादला सूची के अनुसार कई जिलों में पुलिस नेतृत्व में बदलाव किया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं,
•सुजीत पाण्डेय (IPS 1994) को पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं बनाया गया।
•प्रवीण कुमार (IPS 2001) को अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन की जिम्मेदारी दी गई।
•के.एस. इमैन्युअल (IPS 2003) को पुलिस महानिदेशक के GSO पद पर तैनात किया गया।
•विनोद कुमार सिंह (IPS 2007) को डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद का IG नियुक्त किया गया।

जिलों के SP/SSP में भी बदलाव

  • डा. कौस्तुभ (IPS 2015) को गोरखपुर का नया SSP बनाया गया।
  • अविनाश पाण्डेय (IPS 2015) को मेरठ का SSP नियुक्त किया गया।
  • चारू निगम (IPS 2014) को सुल्तानपुर की SP बनाया गया।
  • यशवीर सिंह (IPS 2013) को बस्ती का नया SP बनाया गया।
  • सुकीलता माधव (IPS 2015) को पीलीभीत का SP नियुक्त किया गया।
इस तबादले को राज्य में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

Today’s Horoscope मेष :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना […]

Spread the love
Read More
UP Weather
homeslider Uttar Pradesh Weather

मौसम फिर लेगा करवट! 20 सितंबर को 18 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

UP Weather: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 सितंबर 2026 को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ […]

Spread the love
Read More
Adukh Navami
homeslider Religion

अदुःख नवमी आज: जानें व्रत का महत्व, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

Adukh Navami: अदुःख नवमी (जिसे बोलचाल में ‘ दुःख नवमी’ भी कहा जाता है) हिंदू धर्म का एक अत्यंत कल्याणकारी व्रत है। यह मुख्य रूप से दुखों के नाश और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस व्रत से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं। तिथि और समय यह व्रत हर साल भाद्रपद […]

Spread the love
Read More