34 साल की राइवलरी, ICC टूर्नामेंट में भारत बनाम पाकिस्तान की पूरी कहानी

suryakumar yadav salman ali agha ap 1770278553 1

IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं होता, बल्कि यह दशकों पुरानी राइवलरी, भावनाओं और इतिहास का संगम है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले को लेकर अनिश्चितता जरूर बनी हुई है, लेकिन इस महामुकाबले की विरासत इतनी गहरी है कि हर बार यह चर्चा के केंद्र में रहता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ICC टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान की यह राइवलरी कब शुरू हुई और पिछले 34 सालों में इसका रिकॉर्ड कैसा रहा है। ICC ने पहला वर्ल्ड कप 1975 में आयोजित किया था, लेकिन शुरुआती संस्करणों में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने नहीं आए। साल 1992 में पहली बार वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ और यहीं से इस ऐतिहासिक राइवलरी की नींव पड़ी। इसके बाद लगभग हर ICC टूर्नामेंट में भारत बनाम पाकिस्तान मैच सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मुकाबला बन गया।

15 फरवरी को संभावित मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। शेड्यूल के अनुसार 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच प्रस्तावित है। पाकिस्तान की टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी, जबकि भारत अधिकांश मुकाबले घरेलू मैदानों पर खेलेगा। भले ही पाकिस्तान की ओर से इस मैच को लेकर असमंजस बना हुआ हो, लेकिन खबरों के मुताबिक भारतीय टीम मैच से पहले श्रीलंका जाएगी और अपनी तैयारियां पूरी रखेगी।

ये भी पढ़े

मुस्तफिजुर रहमान को मिला नया ठिकाना, लाहौर कलंदर्स ने 6.44 करोड़ में किया साइन

 

34 साल का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

साल 1992 से अब तक ICC ने कुल 27 बड़े टूर्नामेंट कराए हैं, जिनमें वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। इन 34 वर्षों में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं। आंकड़े बताते हैं कि भारत का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान केवल 4 बार ही भारत को हराने में सफल रहा है। वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो यह पाकिस्तान के लिए सबसे मुश्किल फॉर्मेट रहा है। 1992 से लेकर अब तक पाकिस्तान कभी भी वनडे वर्ल्ड कप में भारत को नहीं हरा पाया। यह अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है, खासकर तब जब 1992 में पाकिस्तान ने विश्व कप जीता था, लेकिन भारत से उसे हार झेलनी पड़ी थी।

ये भी पढ़े

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नौतनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम चकदह में कांग्रेस ने चलाया जनसम्पर्क अभियान

 

पाकिस्तान की यादगार जीतें

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की चारों जीतें खास मौकों पर आई हैं। साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराकर इतिहास रचा था। इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान तीन बार भारत पर भारी पड़ा। 2004 में 3 विकेट से जीत, 2009 में 54 रन से जीत और 2017 के फाइनल में 180 रन की बड़ी जीत पाकिस्तान के लिए यादगार लम्हे रहे हैं।

 

Spread the love

India T20 Review
Sports

गंभीर की कोचिंग, श्रेयस की कप्तानी पर सवाल

भारत एक भी मैच नहीं जीता India T20 Review :  इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज हारने के बाद BCCI भारतीय टीम के परफॉर्मेंस का रीव्यू करने जा रहा है। हेड कोच गौतम गंभीर का रोल और टीम की रणनीति भी रिव्यू का हिस्सा होगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी भी समीक्षा के दायरे में आएगी। यह […]

Spread the love
Read More
Women Test Cricket
Sports

भारत की बिगड़ी पारी को जेमिमा-मंधाना ने संभाला

लॉर्ड्स में पहली बार टेस्ट मैच खेल रही हैं महिलाएं टेस्ट मैच Women Test Cricket  : टेस्ट मैच, वन डे और T20 मैच में बल्लेबाजी की शैली अलग रहती है। टेस्ट मैच में बल्लेबाजों को जल्दी नहीं होती, वह ठहर कर खेलते है। जल्दबाजी उनके लिए घातक साबित होती है। शुक्रवार से इंग्लैंड के खिलाफ […]

Spread the love
Read More
Sunil Gavaskar
Sports

‘लिटिल मास्टर’ के जीवन के बड़े रिकॉर्ड

सुनील गावस्कर के 76वें जन्मदिन पर विशेष Sunil Gavaskar : भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज और ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। जानिए उनके बचपन की कहानियों से लेकर रिकॉर्ड्स स्टोरी। भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का जन्म 10 जुलाई 1949 को मुंबई में हुआ था। उनके जन्म […]

Spread the love
Read More