मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नौतनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम चकदह में कांग्रेस ने चलाया जनसम्पर्क अभियान

Untitled 4 copy 4

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। आज मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चकदह में एक जनसंपर्क अभियान का आयोजन जिला पंचायत के घोषित उम्मीदवार शमशाद आलम द्वारा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाओं ने प्रतिभाग़ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा थी इसके समाप्त होने से गांव से पलायन बढ़ेगा और बेरोजगारों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। नया मनरेगा कानून रोजगार की गारंटी नहीं देता है बल्कि उसे समाप्त करने की एक संयोजित योजना है।

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्रा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उद्योगपतियों का बोलबाला है। हर योजना उनके अनुसार बन रही है गरीबों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नौतनवां विधानसभा का यह क्षेत्र पहले से ही विकास की किरणों से दूर है। यदि मनरेगा से रोजगार घटेगा तो यहां का नौजवान दिल्ली पंजाब और गुजरात में पलायन को मजबूर हो जाएगा। ऐसी हालत में हम सभी कांग्रेस नेताओं को नए मनरेगा कानून का विरोध करना चाहिए।

ये भी पढ़े

ब्लॉक किया तो खूनी बन गई प्रेमिका: बंद कमरे में चाकू से ताबड़तोड़ वार

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव केसी पांडे ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष और मनरेगा प्रभारी कपिल देव शुक्ल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नेहाल इराकी, पूर्व प्रधान शमशाद आलम खान, न्याय पंचायत अध्यक्ष रफीउल्लाह खान, राम कृपाल उपाध्याय,अबरार अहमद ,राजेंद्र प्रसाद, जमील अहमद, शाहिद समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More