BSNL टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Untitled 7 copy 3
  • BSNL महुली टैक्सी स्टैंड तिराहा के निकट की घटना

आशुतोष मिश्रा

संत कबीर नगर। महुली कस्बे के टैक्सी स्टैंड तिराहा के पास स्थित BSNL टावर पर मंगलवार की शाम एक युवक चढ़ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवक घंटों तक टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। नीचे मौजूद लोग किसी अनहोनी की आशंका से उसे उतारने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय साहसी युवकों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़े

उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार आंकड़ा छह करोड़ के पार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि युवक शादी करने की जिद को लेकर नाराज था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार महुली कस्बे के स्वर्गीय श्री गुप्ता का छोटा पुत्र विकास उर्फ विक्की मंगलवार शाम घूमते-घूमते टैक्सी स्टैंड तिराहे पर पहुंचा। इसके बाद वह एक मकान के पीछे लगे बीएसएनएल टावर पर तेजी से चढ़ने लगा। युवक की तेज आवाज में बुदबुदाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।

ये भी पढ़े

उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित, मदरसा बोर्ड खत्म होगा

 

पहले लोगों ने उसे समझा-बुझाकर नीचे उतरने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष रजनीश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। मौके पर पहुंची युवक की मां लीलावती को पुलिस ने उसे सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Lucknow
homeslider Religion

स्मार्त वैष्णव समाज कल रखेगा इंदिरा एकादशी व्रत

Lucknow: इंदिरा एकादशी का व्रत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। यह व्रत मुख्य रूप से पितृ पक्ष (श्राद्ध के दिनों) में आता है, इसलिए इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बाकी एकादशियों से काफी अलग और विशेष माना जाता है। इस साल 2026 में इंदिरा एकादशी का व्रत छह […]

Spread the love
Read More
Russia
Health homeslider International

रूस में प्लेग का शक! कर्मचारी की मौत के बाद 200 लोग क्वारंटीन

Russia: रूस के साइबेरिया क्षेत्र में एक एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में कर्मचारी की मौत के बाद संभावित प्लेग संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई है। यह मामला इरकुत्स्क क्षेत्र के शेलेखोव स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से सामने आया है। सरकारी समाचार एजेंसी TASS की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक कर्मचारी को अज्ञात कारणों वाला निमोनिया था। […]

Spread the love
Read More
Haridwar
homeslider Religion

गंगा में विसर्जित अस्थियां आखिर कहां लुप्त हो जाती हैं? जानिए रहस्य

Haridwar: पतित पावनी गंगा को देव नदी कहा जाता है क्योंकि शास्त्रों के अनुसार गंगा स्वर्ग से धरती पर आई है। मान्यता है कि गंगा श्री हरि विष्णु के चरणों से निकली हैं और भगवान शिव की जटाओं में आकर बसी हैं। श्री हरि और भगवान शिव से घनिष्ठ संबंध होने के कारण गंगा को […]

Spread the love
Read More