उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: 30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

tamplate 2 4 3 1770099600

उत्तराखंड के देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं 6 से 7 यात्रियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

हादसा देहरादून के कालसी क्षेत्र में क्वानू–मीनस रोड के दूरस्थ पहाड़ी इलाके में हुआ। सड़क संकरी होने और गहरी खाई के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

SDRF कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर डाकपत्थर, चकराता, मोरी और ट्यूनी से विशेष रेस्क्यू टीमें भेजी गईं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी मौके पर मौजूद है। घायलों को खाई से निकालने के लिए रस्सियों और स्ट्रेचर की मदद ली जा रही है।

बालों के लिए करी पत्ता है प्राकृतिक अमृत, हेयर फॉल और डैंड्रफ दोनों होंगे खत्म

इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि राहत और बचाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नजदीकी मेडिकल सेंटरों को अलर्ट पर रखा गया है और जरूरत पड़ने पर गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर उच्च स्तरीय अस्पतालों में भेजा जाएगा।

प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में सड़क की स्थिति और चालक की सतर्कता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर सुरक्षा इंतजामों पर चिंता बढ़ा दी है।

Spread the love

Telangana
Crime News homeslider National

कैसा घोर कलयुग! बेटे के द्वार पर मां बाप का धरना

Telangana  के मियापुर स्थित इंदिरा रेड्डी ऑलविन कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने ही बेटे और बहू के खिलाफ उनके मकान के बाहर धरना दिया। दंपत्ति का आरोप है कि बेटे और बहू ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और कथित तौर पर घर से बाहर निकाल दिया। बुजुर्ग दंपत्ति की […]

Spread the love
Read More
UGC
Analysis homeslider

आरक्षण बनाम योग्यता: जातीय आधार पर व्यवस्था को लेकर नई बहस

UGC भारत के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में आरक्षण,UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के प्रावधानों और सामाजिक न्याय की नीतियों को लेकर एक नया और गहरा वैचारिक संघर्ष आकार ले रहा है। हाल के दिनों में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और अन्य अगड़ी जातियों (जिन्हें सामान्य वर्ग या सवर्ण समाज कहा जाता है) के बैनर तले हो […]

Spread the love
Read More
Election
Analysis homeslider Politics

चुनाव आयोग की आड़ में फिर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला

Election एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के आधार पर विपक्षी दलों ने एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को घेरकर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करके मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करने की सियासी कोशिश शुरू कर दी है। अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया कि तीन सदस्यीय […]

Spread the love
Read More