लूट लो मौका! ‘Border 2’ के मेकर्स का फैंस को रिटर्न गिफ्ट- मंगलवार को सिर्फ 149 रुपये में देखें सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म

Untitled 6 copy 2

नई दिल्ली। सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। महज 11 दिनों में फिल्म ने घरेलू बाजार में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी तेजी से 400 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रहा है। दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त प्यार के बाद अब ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स ने फैंस को ऐसा रिटर्न गिफ्ट दिया है, जिसने सिनेमाप्रेमियों की खुशी दोगुनी कर दी है।

अब महंगे टिकट की टेंशन खत्म, सिर्फ 149 रुपये में देखें ‘Border 2’

अगर आप भी ‘बॉर्डर 2’ को बड़े पर्दे पर देखने का प्लान बना रहे थे लेकिन टिकट के दाम देखकर कदम पीछे खींच रहे थे, तो अब खुश हो जाइए। फिल्म के निर्माता टी-सीरीज ने ऐलान किया है कि मंगलवार को दर्शक सिर्फ 149 रुपये में यह सुपरहिट फिल्म सिनेमाघरों में देख सकेंगे। टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा.. “मंगलवार अब  और भी बड़ा होगा! एक धमाकेदार अनुभव जो आपके मंगलवार को घर से बाहर निकलने लायक बना देगा।

ये भी पढ़े

मुंबई की सड़कों पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं सोनम कपूर, अजब-गजब फैशन देख फैंस रह गए दंग

फैंस में दौड़ी खुशी की लहर

इस बंपर डिस्काउंट की खबर सामने आते ही सनी देओल के फैंस सोशल मीडिया पर झूम उठे।
एक यूजर ने लिखा, अब तो मजे ही मजे हैं, मंगलवार को फिल्म 20 करोड़ से ज्यादा कमाएगी।”
वहीं दूसरे ने कहा, बहुत बढ़िया फैसला है, अब हम भी थिएटर जाकर फिल्म देख पाएंगे।”
एक और फैन ने लिखा, ऑफिस के बाद जरूर फिल्म देखने जाएंगे, थैंक यू सर।”

सिर्फ मंगलवार तक सीमित है ऑफर

हालांकि मेकर्स ने साफ कर दिया है कि 149 रुपये वाला यह खास ऑफर केवल मंगलवार के लिए ही मान्य होगा। यानी अगर सस्ते में ब्लॉकबस्टर का मजा लेना है, तो मंगलवार को थिएटर जाना ना भूलें।

 

Entertainment

राज्यपाल बनाम विजय विवाद में कूदे प्रकाश राज, बोले- जनादेश का सम्मान जरूरी

तमिलनाडु में इन दिनों राजनीतिक माहौल काफी गर्म दिखाई दे रहा है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच राज्यपाल द्वारा बहुमत साबित करने को लेकर की गई टिप्पणी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले में अभिनेता प्रकाश राज ने खुलकर […]

Read More
राम चरण की ‘पेड्डी
Entertainment

राम चरण की ‘पेड्डी’ पर आया बड़ा अपडेट, कहानी करेगी दर्शकों को इमोशनल

राम चरण की ‘पेड्डी’ : साउथ सुपरस्टार राम चरण की आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब फिल्म के मास्टर प्रोडक्शन डिज़ाइनर अविनाश कोल्ला के हालिया बयान ने इस एक्साइटमेंट […]

Read More
Akshay Kumar Eye Surgery
Entertainment

लगातार शूटिंग के बीच बिगड़ी अक्षय कुमार की तबीयत, करानी पड़ी आंखों की सर्जरी

Akshay Kumar Eye Surgery :  बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं बल्कि उनकी सेहत है। लगातार फिल्मों और शूटिंग में व्यस्त रहने वाले अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी आंखों की माइनर सर्जरी कराई है। बताया जा रहा है कि […]

Read More