पुरोला की ब्लाक प्रमुख निशिता शाह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

Untitled 4 copy 1

 

उत्तरकाशी। पुरोला की ब्लाक प्रमुख और पूर्व विधायक निशिता शाह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार के निचली अदालत के फैसले पर रोक लगाते हुए उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार बहाल कर दिए हैं। जुलाई में हुए त्रिस्तरीय चुनाव में पुरोला क्षेत्र पंचायत प्रमुख की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। पूर्व विधायक मालचंद की पुत्रवधु निशिता शाह पुरोला की ब्लाक प्रमुख चुनी गई थी।

ये भी पढ़े

नेशनल मिसिंग पर्सन डे: लापता लोगों की तलाश और परिवारों को न्याय दिलाने का संकल्प

निशिता शाह के प्रतिद्वंद्वि आंचल ने निशिता के दो-दो जाति प्रमाण पत्र, एक अनुसूचित जाति और दूसरा अनुसूचित जनजाति का होने का दावा करते हुए नैनीताल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने इस मामले को जिला न्यायालय उत्तकाशी को चुनाव याचिका के रुप में सुनवाई के लिए निर्देशित किया था। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए निशिता शाह के प्रमुख पद पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी। साथ ही उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियों पर रोक लगा दी थी।

Crime News homeslider

असम में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस-कंटेनर की टक्कर में 23 की मौत

Assam: असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा कोहोरा रेंज में नेशनल हाईवे-715 पर हाथीकुली टी एस्टेट के पास रंगाजन इलाके में हुआ। यहां एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार […]

Read More
Actions from a past life
homeslider Religion

पूर्व जन्म के कर्मों से तय होते हैं रिश्ते, संतान की चार मान्यताएं

Actions from a past life: हिंदू धर्म और आध्यात्मिक मान्यताओं में कर्मों को जीवन का महत्वपूर्ण आधार माना गया है। ऐसी धारणा है कि इंसान अपने पूर्व जन्मों में जो कर्म करता है, उनका प्रभाव उसके वर्तमान जीवन पर भी पड़ सकता है। इसी मान्यता के अनुसार माता-पिता, भाई-बहन, पति-पत्नी, मित्र और अन्य रिश्ते केवल […]

Read More
children's Day
homeslider National

14 नवंबर को क्यों मनाते हैं बाल दिवस? जानें इतिहास

children’s Day: भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इस साल भी शनिवार को देशभर में चिल्ड्रन्स डे मनाया जाएगा। यह दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बच्चों को समर्पित किया जाता है। बच्चों के प्रति उनके विशेष लगाव के कारण उन्हें प्यार […]

Read More