NASA का मून मिशन खतरे में? प्रैक्टिस काउंटडाउन के दौरान SLS रॉकेट से लीक हुआ हाइड्रोजन फ्यूल, टल सकता है आर्टेमिस II लॉन्च

Untitled 2 copy 2

नई दिल्ली। नासा के महत्वाकांक्षी मून मिशन आर्टेमिस II पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। चांद की परिक्रमा कराने वाले नए रॉकेट स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) की अंतिम प्रैक्टिस काउंटडाउन के दौरान बड़ा तकनीकी झटका लगा, जब रॉकेट से हाइड्रोजन फ्यूल लीक होने की समस्या सामने आई। यह टेस्ट असली लॉन्च से पहले की सबसे अहम रिहर्सल मानी जा रही थी।

रॉकेट के निचले हिस्से में जमा हुआ खतरनाक हाइड्रोजन

फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर में दिनभर चले फ्यूलिंग ऑपरेशन के कुछ घंटों बाद रॉकेट के निचले हिस्से में भारी मात्रा में हाइड्रोजन जमा हो गई। हालात बिगड़ते देख लॉन्च टीम ने कम से कम दो बार फ्यूल भरने की प्रक्रिया रोकी। नासा ने 2022 के आर्टेमिस I मिशन के दौरान विकसित तकनीकों का सहारा लेकर लीक को नियंत्रित करने की कोशिश की। उस समय भी इसी तरह की समस्या ने रॉकेट को महीनों तक लॉन्च पैड पर रोक दिया था।

700,000 गैलन सुपर-ठंडा फ्यूल भरा गया

करीब  322 फुट लंबे (98 मीटर) इस विशाल रॉकेट में 7 लाख गैलन से ज्यादा सुपर-ठंडा लिक्विड हाइड्रोजन और ऑक्सीजन भरी गई। यह प्रक्रिया असली लॉन्च के अंतिम चरणों की नकल थी। हालांकि लीक के बावजूद नासा ने रॉकेट को पूरी तरह फ्यूल कर दिया और बाद में इसे रिप्लेनिश मोड में डाल दिया। एजेंसी का कहना है कि रिसाव स्वीकार्य सीमा के भीतर रहा।

ये भी पढ़े

नेशनल मिसिंग पर्सन डे: लापता लोगों की तलाश और परिवारों को न्याय दिलाने का संकल्प

तय समय पर लॉन्च नहीं हुआ तो मार्च तक टल सकता है मिशन

इस ऐतिहासिक मिशन के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्री… रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टिना कोच और कनाडा के जेरेमी हेंसन ह्यूस्टन के जॉनसन स्पेस सेंटर से इस पूरे टेस्ट पर नजर रख रहे थे और पिछले डेढ़ हफ्ते से क्वारंटाइन में थे। नासा 8 फरवरी से लॉन्च की कोशिश कर सकता है, लेकिन अगर रॉकेट 11 फरवरी तक उड़ान नहीं भर पाया, तो मिशन को मार्च तक टालना पड़ सकता है।

चांद के चारों ओर उड़ान, लेकिन लैंडिंग नहीं

यह लगभग 10 दिन का मिशन चांद के बेहद करीब से गुजरेगा, उसकी दूर वाली सतह के चारों ओर घूमेगा और फिर सीधे पृथ्वी लौट आएगा। इसका मुख्य उद्देश्य ओरियन कैप्सूल के लाइफ सपोर्ट सिस्टम और अन्य अहम तकनीकों का परीक्षण करना है। इस मिशन में न तो चांद की कक्षा में रुकने की योजना है और न ही लैंडिंग की।

मुंबई की सड़कों पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं सोनम कपूर, अजब-गजब फैशन देख फैंस रह गए दंग

ये भी पढ़े

भविष्य के चंद्र मिशनों की नींव बनेगा आर्टेमिस प्रोग्राम

आर्टेमिस मिशन के जरिए नासा आधी सदी बाद फिर इंसानों को चांद तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। अपोलो कार्यक्रम के बाद यह पहला मानवयुक्त चंद्र अभियान होगा, जो भविष्य में चांद पर स्थायी मौजूदगी और मंगल मिशन की राह खोलेगा।

Spread the love

Donald Trump
International Politics

ईरान के खिलाफ ट्रंप का सख्त रुख, परमाणु हथियार और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बड़ा बयान

ईरान को ट्रंप का कड़ा संदेश Donald Trump Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है और आगे भी यही नीति बनी […]

Spread the love
Read More
New Delhi
International

एक तिरंगा, 54 देश, अखंड सफरः ‘सूर्यपथ रिले’ से दिखा भारत का बढ़ता प्रभाव

शाश्वत तिवारी New Delhi: जब दुनिया भर के विभिन्न टाइम ज़ोन में घड़ियों की सुइयां 15 अगस्त की तारीख को छू रही थीं, तब भारत की सांस्कृतिक कूटनीति के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा जा रहा था। समय की सीमाओं को लांघकर और भौगोलिक दूरियों को समेटकर भारतीय राष्ट्रध्वज ने जब ‘सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल […]

Spread the love
Read More
Washington
International

अमेरिका की ड्रोन डिफेंस पर बड़ा खुलासा, जनरल जारार्ड बोले- ड्रोन हमले से निपटने की तैयारी अधूरी

Washington: अमेरिका की सैन्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक वरिष्ठ अमेरिकी जनरल के बयान ने नई बहस छेड़ दी है। अमेरिकी नॉर्दर्न कमांड के डिप्टी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जोसेफ जारार्ड ने देश की काउंटर-ड्रोन क्षमता को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर होने वाले ड्रोन हमलों से निपटने के लिए […]

Spread the love
Read More