सात जेलों में अभी तक नहीं हुई अधीक्षकों की तैनाती

jail transfer
  • कानपुर नगर छोड़, देवरिया, अम्बेडकरनगर और सीतापुर खाली
  • विशेष ड्यूटी पर चल रही मऊ और श्रावस्ती जेल

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। कानपुर नगर छोड़ देवरिया, अम्बेडकरनगर और सीतापुर जेल अधीक्षकों को सेवानिवृत हुए तीन दिन बीत गए इन जेलों पर अभी तक किसी नए जेल अधीक्षक की तैनाती नहीं हुई है। इसके अलावा कन्नौज, अयोध्या जेल से बंदियों की फरारी और गोरखपुर जेल भी अधीक्षकविहीन चल रही है। इन जेलों पर तैनाती को लेकर कशमकश जारी है। मालूम हो कि बीती 31 जनवरी को कानपुर नगर जेल अधीक्षक बीडी पांडेय, देवरिया जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, अम्बेडकरनगर जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा और सीतापुर जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह सेवानिवृत हो गये। इसके अलावा कन्नौज और अयोध्या जेल से दो दो बंदियों की फरार होने की घटना के बाद कन्नौज जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद को कारागार मुख्यालय और अयोध्या जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा को संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान से संबद्ध कर दिया गया। इससे पूर्व अयोध्या जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय को भी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। श्रावस्ती और मऊ जेल पर भी विशेष ड्यूटी से काम चल रहा है। इसकी वजह वर्तमान समय में प्रदेश की सात जेल अधीक्षकविहीन चल रही हैं।

ये भी पढ़े

एआईजी शासन का नहीं तो जेल अधिकारी नहीं मानते एआईजी का आदेश!

सूत्रों का कहना है कि कानपुर नगर जेल पर तैनात सहायक अधीक्षक को पूर्णकालिक अधीक्षक बना दिया गया जबकि देवरिया, अम्बेडकरनगर, सीतापुर जेलों पर जेलर को अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सूत्र बताते है खाली पड़ी जेलों पर नए जेल अधीक्षकों की तैनाती को लेकर शासन और मुख्यालय में कश्मकश जारी है। जल्दी ही इन जेलों पर अधीक्षकों की तैनाती होने के संभावना व्यक्त की जा रही है। विभाग के उच्चाधिकारी इस मसले पर कुछ भी बोलने से बचते नज़र आये। प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग से काफी प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं हो पाया।

Spread the love

One thought on “सात जेलों में अभी तक नहीं हुई अधीक्षकों की तैनाती”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि पर होगी लक्ष्मी की कृपा?

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। कारोबार से लाभ मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। मित्र से फायदा होगा। मन में प्रसन्नता बनेगी। दिन सामान्य रहेगा। मन चलायमान रहेगा। घर में सुख का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा, धन का लाभ नहीं, व्यस्तता बनी रहेगी। वृष : समय अनुकूल रहेगा। परिजनों में प्रसन्नता […]

Spread the love
Read More
Sanatan Culture in Bollywood
Entertainment homeslider

सनातन जीवन संस्कृति में जीवन तलाशता बॉलीवुड

हनुमान अंश के बाद अब द (वन) और रामायण भक्ति, आस्था, संस्कृति और दर्शन केवल तकनीक से सम्प्रेषित नहीं होते आचार्य संजय तिवारी Sanatan Culture in Bollywood: भक्ति और आस्था भाव से सृजित और संप्रेषित होते हैं। संस्कृति और दर्शन जीवन के वे मूल्य हैं जिनका आस्था से जुड़ना जरूरी है। भारतीय सिनेमा जैसे सशक्त […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More