PM मोदी को बताया ‘नेशन फर्स्ट’ लीडर, यूपी के लिए खुले विकास के नए द्वार

yogi 1770015139 1

केंद्रीय बजट के बाद यूपी  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे देश का “विजनरी बजट” करार दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी का हर फैसला “नेशन फर्स्ट” की भावना से प्रेरित रहा है और यह बजट भी उसी सोच को आगे बढ़ाता है।

“कर्तव्य भवन से आया पहला बजट”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पहला बजट है जो कर्तव्य भवन से बनकर सामने आया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा नागरिकों को उनके अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की याद दिलाई है। 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित करने से लेकर मूल कर्तव्यों पर राष्ट्रीय विमर्श तक, पीएम मोदी का फोकस हमेशा जिम्मेदार नागरिकता पर रहा है। इस बजट में भी वही भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

किसान, युवा, महिला और गरीब पर फोकस

सीएम योगी ने कहा कि बजट में सुधार (Reform), विकास (Growth) और वित्तीय अनुशासन (Fiscal Discipline) की झलक साफ नजर आती है। किसान, युवा, महिला और गरीब—चारों वर्गों को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बजट में कई बड़े प्रावधान किए गए हैं, जिससे नई संभावनाओं के द्वार खुले हैं।

कमला नेहरू कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय संस्कृत विदुषी सम्मेलन 2026, राष्ट्रीय चेतना और नारी शक्ति पर हुआ मंथन

एमएसएमई में यूपी की मजबूत स्थिति

मुख्यमंत्री ने बताया कि एमएसएमई सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यूपी देश का सबसे बड़ा एमएसएमई हब है, जहां करीब 96 लाख एमएसएमई यूनिट्स कार्यरत हैं। यह आवंटन राज्य के लघु उद्योगों को मजबूती देगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगा।

कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा

बजट में यूपी को दो नए हाई-स्पीड रेलवे कॉरिडोर—दिल्ली से वाराणसी और वाराणसी से सिलिगुड़ी—की सौगात मिली है। इसके अलावा, 20 वाटर-वे में से देश का पहला इनलैंड वाटर-वे (वाराणसी से हल्दिया) पहले ही यूपी में शुरू हो चुका है, जिससे व्यापार और परिवहन को नई गति मिलेगी।

Spread the love

Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

प्रदर्शन के बीच बारिश में बैरिकेडिंग पर चढ़ गए अजय राय

Lucknow: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। तेज बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में डटे रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली में पुलिस,SSB और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने भारत-नेपाल सीमा के मुख्य द्वार पर चेकिंग के दौरान एक टोयटा कार से 225 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद […]

Spread the love
Read More
The Vice-Chancellor's Chair
Education homeslider

कुलपति की कुर्सी: विश्वविद्यालय की मर्यादा या सत्ता की पसंद?

जब शिक्षा के सर्वोच्च पद पर योग्यता से अधिक निकटता की चर्चा होने लगे, तब सवाल केवल नियुक्ति का नहीं, विश्वविद्यालय की आत्मा और राष्ट्र के बौद्धिक भविष्य का होता है विश्वविद्यालय किसी सरकार का विभाग नहीं होता। वह राष्ट्र की बौद्धिक चेतना का वह परिसर है, जहाँ सत्ता से स्वतंत्र होकर ज्ञान प्रश्न करता […]

Spread the love
Read More