देहरादून में सरेआम युवती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या

Untitled 13 copy 1

देहरादून। राजधानी देहरादून एक बार फिर खून से दहल गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के मच्छी बाजार इलाके में 23 वर्षीय युवती की दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने धारदार हथियार (चापड़) से युवती का गला रेत दिया। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती घर से निकली थी। मच्छी बाजार स्थित दूल्हा मार्केट के पास एक युवक ने उसे रोका और बातचीत करने लगा। अचानक युवक ने चापड़ से उसके गले पर हमला कर दिया। वार इतनी गंभीर थी कि युवती वहीं गिर पड़ी।

ये भी पढ़े

अंकिता हत्याकांड मामले में चल रहा जन आंदोलन और तेज़ होगा, आठ को होगी महा पंचायत

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी आकाश कुमार काफी समय से युवती गुंजन का पीछा कर रहा था। दोनों के बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन आरोपी की शादी हो जाने के बाद गुंजन ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसके बावजूद आरोपी उसे परेशान करता रहा। दो दिन पहले आरोपी ने गुंजन को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत उसने खुड़बुड़ा चौकी में दर्ज कराई थी। आरोप है कि उस समय पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गुंजन पिछले 5–6 वर्षों से दूल्हे के कपड़ों की दुकान में काम कर रही थी।

Spread the love

Murder case
Crime News

पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद, फैसला सुनते ही बच्चों ने मां से फेरा मुंह

Murder case: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के बरला कस्बे में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड सुरेश कुमार की हत्या के मामले में अदालत ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। फैसला सुनाए जाने के बाद अदालत परिसर में भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। सजा […]

Spread the love
Read More
Manipur militant attack
Crime News National

मणिपुर में उग्रवादी हमला: गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत, तीन घायल

मणिपुर में उग्रवादियों की फायरिंग Manipur militant attack: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शुक्रवार सुबह कथित उग्रवादी हमले से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार, लांगका नागा गांव में हथियारों से लैस एक समूह ने अचानक ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन […]

Spread the love
Read More
Crime News

जानकीपुरम: मामूली विवाद में पति के सिर पर तावे से वारकर की हत्या

कौशल्या गार्डेन कॉलोनी में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Janakipuram Murder : राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों अपनों का खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जानकीपुरम थाना क्षेत्र के कौशल्या गार्डेन कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली झगड़े ने गुरुवार शाम खूनी रूप ले लिया। किसी बात पर दंपति […]

Spread the love
Read More