ग्रेटर नोएडा में 90 डिग्री मोड़ बना मौत का खतरा, कोहरे में नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचे दो लोग

untitled 2026 02 02t144208 1770023523 2

गौतमबुद्धनगर :  ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर खतरनाक 90 डिग्री मोड़ ने हादसे को दावत दे दी। कासना इलाके में शनिवार देर रात घने कोहरे के कारण एक कार सीधी नाले में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि नाले में पानी कम था, जिससे कार सवार दोनों लोगों की जान बच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को बाहर निकलवाया। यह हादसा ऐसे समय पर हुआ है, जब कुछ ही हफ्ते पहले नोएडा सेक्टर 150 में इंजीनियर युवराज मेहता की जान इसी तरह के ब्लैक स्पॉट पर जा चुकी है। इसके बावजूद ग्रेटर नोएडा के कई खतरनाक मोड़ों पर अब भी चेतावनी संकेत न होने से सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़े

पान-मसाले पर नया सेस, सिगरेट हुई महंगी; सरकार को 14 हजार करोड़ की कमाई की उम्मीद

जानकारी के मुताबिक इटावा निवासी सुनील कुमार शनिवार रात करीब 3 बजे अपनी कार से लूक्सर से परी चौक की ओर जा रहे थे। कार ओला टैक्सी से जुड़ी हुई थी और वाहन चला रहे थे रिजवान। जब वे इकोटेक-6 क्षेत्र में ओप्पो कंपनी की ओर से भाटी गोल चक्कर की तरफ बढ़ रहे थे, तभी घने कोहरे के कारण सड़क की विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। बताया जा रहा है कि गोल चक्कर से पहले अचानक 90 डिग्री का मोड़ आता है, लेकिन वहां न तो कोई साइन बोर्ड लगा है और न ही पर्याप्त रिफ्लेक्टर। कोहरे में मोड़ नजर नहीं आया और कार सीधे नाले में गिर गई।

ये भी पढ़े

यूपी में मोमो की लत ने उड़ाए होश, 7वीं के छात्र ने 85 लाख के जेवर मोमो विक्रेता को दे दिए

गनीमत यह रही कि नाले में पानी की मात्रा कम थी और बहाव भी धीमा था। कार नाले में गिरने के बाद सीधी खड़ी हो गई, जिससे दोनों सवार सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। इसके बाद तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कासना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया गया। रविवार सुबह जब प्रशासन को घटना की जानकारी मिली तो ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। अस्थायी तौर पर नाले के पास लकड़ी की बल्ली लगाई गई और उस पर रिफ्लेक्टर टेप चिपकाई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मोड़ पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है, लेकिन स्थायी इंतजाम अब तक नहीं किए गए।

Spread the love

Petrol and Diesel
Business Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत, जानें आपके शहर में 1 लीटर का भाव

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत, जानें दिल्ली से लखनऊ तक क्या है 1 लीटर का रेट New Delhi : अगर आप आज गाड़ी लेकर घर से निकलने वाले हैं तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर एक नजर डाल लेना जरूरी है। देश के कई प्रमुख शहरों में बुधवार, 23 सितंबर 2026 को पेट्रोल और […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Crime News Delhi

दिल्ली में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

New Delhi: राजधानी दिल्ली में नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क में तीन युवकों पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर 17 वर्षीय लड़की को धमकाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी आसिफ […]

Spread the love
Read More
LPG Price Today
Business Delhi

19 सितंबर LPG Price: घरेलू गैस स्थिर, कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट

19 सितंबर को LPG सिलेंडर की ताजा कीमत, घरेलू और कमर्शियल गैस के नए रेट यहां देखें New Delhi : LPG सिलेंडर की कीमत हर महीने लाखों घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दूसरे कारोबारियों के बजट को प्रभावित करती है। ऐसे में गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले अपने शहर में लागू […]

Spread the love
Read More