यूपी में मोमो की लत ने उड़ाए होश, 7वीं के छात्र ने 85 लाख के जेवर मोमो विक्रेता को दे दिए

momo 1770022728

देवरिया : यूपी में मोमो की लत ने उड़ाए होश, 7वीं के छात्र ने 85 लाख के जेवर मोमो विक्रेता को दे दिएउत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि पुलिस को भी चौंका दिया है। यहां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग बच्चे ने मोमो खाने की लत में अपने घर में रखी करीब 85 लाख रुपये की ज्वैलरी मोमो विक्रेताओं को दे दी। जब परिवार को इसकी जानकारी हुई, तब तक घर की अलमारी पूरी तरह खाली हो चुकी थी।

ये भी पढ़े

पूर्वोत्तर रेलवे: सीबीआई करेगी रेलवे में हुई फर्जी नियुक्तियों की जांच

यह मामला देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गांव का है। बच्चे के पिता विमलेश मिश्रा वाराणसी में एक मंदिर में पुजारी हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनका बेटा अक्सर देवरिया-कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर मोमो खाने जाया करता था। आरोप है कि वहां मोमो की दुकान लगाने वाले तीन युवकों ने बच्चे को लगातार मोमो खिलाकर भरोसे में लिया और धीरे-धीरे उससे घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात मंगवाने लगे। बच्चा बिना यह समझे कि वह क्या कर रहा है, एक-एक करके कीमती गहने मोमो विक्रेताओं को देता चला गया।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब विमलेश मिश्रा की बहन अपने जेवर लेने के लिए घर आईं। अलमारी खोलते ही सभी के होश उड़ गए, क्योंकि उसमें रखा सारा गहना गायब था। पहले तो परिवार को चोरी का शक हुआ, लेकिन जब बच्चे से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई बता दी। बच्चे ने बताया कि उसने मोमो खाने के बदले घर के सारे जेवर डुमरी चौराहे के दुकानदारों को दे दिए हैं। इसके बाद परिजनों ने तुरंत रामपुर कारखाना थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और दो मोमो विक्रेताओं को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।यह घटना न सिर्फ अभिभावकों के लिए चेतावनी है, बल्कि यह भी दिखाती है कि बच्चों की छोटी-सी आदत किस तरह बड़े नुकसान में बदल सकती है।

ये भी पढ़े

पूर्व आर्मी चीफ की किताब पर संसद में संग्राम, राहुल गांधी बनाम राजनाथ सिंह के बीच तीखी बहस

 

Spread the love

Uttar Pradesh

नौतनवां का ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ जांच के घेरे में, लटकी कार्रवाई की तलवार

DM का निर्देश—मानक पूरे न करने वाले रेस्टोरेंट होंगे सील उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महराजगंज जनपद के नौतनवां स्थित ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ रेस्टोरेंट गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक जांच के घेरे में आ गया है। बीते 17 सितंबर 2026 को एक ग्राहक द्वारा ऑर्डर किए गए भोजन कढ़ाई पनीर, चावल, तावा रोटी और पानी की बोतल […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

सेवा संकल्प अभियान: प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

Service Pledge Campaign: सेवा संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तरीय चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय सनौली में किया गया। जिसमे न्याय पंचायत के समस्त विद्यालय से प्रथम आये छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को प्रतियोगिताओ का महत्व बता कर उत्साहवर्धन […]

Spread the love
Read More
homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More