पान-मसाले पर नया सेस, सिगरेट हुई महंगी; सरकार को 14 हजार करोड़ की कमाई की उम्मीद

kamla 1769965425

Budget Highlights in Hindi : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में आम बजट पेश किया, जिसमें स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई अहम फैसले किए गए। बजट का सबसे बड़ा असर तंबाकू और पान-मसाला उद्योग पर देखने को मिला है। सरकार ने पान-मसाले पर नया स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर (सेस) लगाने का ऐलान किया है, वहीं सिगरेट पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया गया है।

पान-मसाले पर लगेगा अतिरिक्त सेस

बजट प्रस्तावों के अनुसार, 1 फरवरी से पान-मसाले के निर्माण पर 40 प्रतिशत जीएसटी के अलावा स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा सेस लगाया जाएगा। इस सेस की गणना पान-मसाला बनाने वाली कंपनियों की उत्पादन क्षमता के आधार पर की जाएगी। जीएसटी और सेस को मिलाकर पान-मसाले पर कुल टैक्स बोझ 88 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।

सरकार को उम्मीद है कि इस नए उपकर से वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 14,000 करोड़ रुपये की आय होगी। बजट दस्तावेजों में बताया गया है कि चालू वित्त वर्ष के फरवरी और मार्च महीने में ही सरकार को इससे 2,330 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है।

पूर्व आर्मी चीफ की किताब पर संसद में संग्राम, राहुल गांधी बनाम राजनाथ सिंह के बीच तीखी बहस

सिगरेट के दाम में भारी बढ़ोतरी

बजट के बाद सिगरेट पीने वालों को बड़ा झटका लगा है। अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लागू होने के चलते रविवार से सिगरेट के दाम प्रति 10 सिगरेट के पैकेट पर न्यूनतम 22 से 25 रुपये तक बढ़ गए हैं। वितरकों के मुताबिक, 76 मिमी लंबाई वाली प्रीमियम सिगरेट अब 10 सिगरेट के पैकेट पर 50 से 55 रुपये तक महंगी हो गई हैं।

हालांकि, सिगरेट कंपनियों ने अभी नई अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पुराने स्टॉक पर खुदरा विक्रेताओं को 40 प्रतिशत जीएसटी के साथ बिलिंग की जा रही है।

लोकप्रिय ब्रांड्स पर असर

व्यापारियों के अनुसार, मीडियम सेगमेंट की लोकप्रिय सिगरेट ‘विल्स नेवी कट’ की कीमत अब 95 रुपये से बढ़कर करीब 120 रुपये प्रति पैकेट हो सकती है। वहीं, ‘गोल्ड फ्लेक लाइट्स’, ‘विल्स क्लासिक’ और ‘विल्स क्लासिक माइल्ड्स’ जैसी सिगरेटों की कीमत 170 रुपये से बढ़कर 220–225 रुपये प्रति पैकेट तक जा सकती है। पतली सिगरेट ‘क्लासिक कनेक्ट’ के 20 सिगरेट वाले पैकेट की कीमत भी 300 से बढ़कर करीब 350 रुपये होने की संभावना है।

Spread the love

Himachal Rain
Himachal National Weather

हिमाचल में बारिश का कहर जारी, भूस्खलन और हादसों में 93 लोगों की मौत

भारी बारिश से बेहाल हिमाचल Himachal Rain: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन, सड़क हादसों और चट्टानें गिरने की घटनाओं से हालात गंभीर बने हुए हैं। मानसून सीजन के दौरान अब तक बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में […]

Spread the love
Read More
Trump-Iran News
homeslider International

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़े हमले का दावा, ट्रंप बोले- दबाव में बातचीत को तैयार हुआ ईरान

Trump-Iran News :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े सैन्य अभियान की तैयारी कर चुका था, लेकिन अंतिम समय में ईरान ने बातचीत की इच्छा जताते हुए संपर्क किया। ट्रंप […]

Spread the love
Read More
Tarun Tejpal
Crime News National

दुष्कर्म केस में तरुण तेजपाल दोषी, ट्रायल कोर्ट का बरी करने का आदेश रद्द

तरुण तेजपाल को बड़ा झटका Tarun Tejpal rape case: तहलका मैगजीन के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को वर्ष 2013 के चर्चित यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा है। गोवा में बॉम्बे हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें वर्ष 2021 में उन्हें सभी […]

Spread the love
Read More