सुशांत गोल्फ सिटी: भाजपा विधायक के भतीजे ने की खुदकुशी

Untitled 10 copy 1
  • फ्लैट के कमरे में फंदे से सुशांत लटका शव मिलने से हड़कंप
  • साथी द्वारा धोखाधड़ी किए जाने से आहत शिवम

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में सोमवार को तब हड़कंप मच गया, जब भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी के भतीजे शिवम त्रिपाठी का शव फ्लैट के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि शव बेडशीट के सहारे पंखे से लटका हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शिवम के साथी ने उनके साथ धोखाधड़ी कर पैसों का घपला किया था, जिसकी वजह से वह काफी दिनों से परेशान चल रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोपी पार्टनर्स के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े

पूर्वोत्तर रेलवे: सीबीआई करेगी रेलवे में हुई फर्जी नियुक्तियों की जांच

पुलिस अफसरों के मुताबिक, बलरामपुर के शिवम त्रिपाठी सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित रिश्ता मैनहैटन में टावर नंबर ए2 फ्लैट संख्या 407 में किराए पर फ्लैट लेकर रहते थे। रविवार देर रात मकान मालिक फ्लैट पर पहुंचा। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। फ्लैट मालिक को शक हुआ तो उसने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया। फिर वीडियो बनाते हुए फ्लैट का दरवाजा तोड़ा, अंदर जाकर देखा तो शिवम पंखे के सहारे फंदे से झूल रहा था। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस पहुंची तो परिजन को बुलाया गया। शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जिम का शौकीन था शिवम पैसों को लेकर था परेशान

परिजनों ने बताया शिवम त्रिपाठी को जिम का शौक था। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर जिम करने के दौरान के वीडियो और फोटो पोस्ट किए थे। शिवम प्रॉपर्टी का काम करते थे। काफी समय से उसके साथ काम करने वाले उसको पैसा नहीं दे रहे थे। कई बार शिवम ने उन लोगों से पैसे मांगे थे, उन लोगों की तरफ से कोई जवाब नहीं आया था। इससे शिवम मानसिक तौर पर काफी परेशान चल रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक शिवम के फूफा विनय कुमार द्विवेदी गोंडा के मेहनौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। मृतक शिवम त्रिपाठी के फूफा के विनय कुमार द्विवेदी गोंडा जिले की मेहनौन विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं।शिवम त्रिपाठी ने इंस्टा पर कई दबंगई वाले पोस्ट किए थे। शिवम के परिवार के दूसरे सदस्य एमएलसी का चुनाव भी लड़ चुके हैं। शिवम के परिवार में पिता राजेश त्रिपाठी, मां, छोटा भाई प्रखर और अभिषेक हैं। परिजन ने आरोपी पार्टनर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

Spread the love

One thought on “सुशांत गोल्फ सिटी: भाजपा विधायक के भतीजे ने की खुदकुशी”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

मंगलवार के दिन इन राशियों के चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन का लाभ

Today’s Horoscope मेष : अपने निर्णय को सुरक्षित रखें, हर किसी को अपना प्रयोजन न बताएं। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वृषभ : संतान से जुड़े मामले सहज ही निपटेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
Politics Uttar Pradesh

MLC पद हेतु आज गोरखपुर में कुल 12 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

मौजूदा MLC ध्रुव त्रिपाठी ने पर्चा दाखिल किया रनर रहे अजय सिंह का भी नामांकन, सभा कर दिखाई ताकत उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur: गोरखपुर में विधान परिषद की शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLC के चुनाव के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। लगातार तीन बार से MLC चुने जा रहे […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

UP Rajya Sabha: आठ उम्मीदवारों की सूची में BJP की सोशल इंजीनियरिंग

• दो ब्राह्मण, दो दलित, एक क्षत्रिय और एक कुर्मी समेत दो अन्य बिरादरी के लोग शामिल • मशहूर वकील राधाकांत ओझा समेत इन नेताओं को मिला मौका • पशुधन मंत्री धर्मपाल अब आंवला विधायक नहीं, बने राज्यसभा सांसद नया लुक ब्यूरो Lucknow:  उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी […]

Spread the love
Read More