STF : मिर्ची पाउडर झोंककर आधा दर्जन लूटकांड को अंजाम देकर फरार चल रहा पचास का इनामी लुटेरा गिरफ्तार

Arrested
  • गोंडा जिले के नवाबगंज क्षेत्र के कटरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गोंडा जिले के अलग-अलग इलाकों में सरेराह और सरे शाम राहगीरों की आंख में मिर्ची पाउडर झोंककर लूटपाट करने वाले फरार चल रहे पचास के इनामी बदमाश आकाश यादव को यूपी एसटीएफ ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित कटरा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई करने के बाद एसटीएफ टीम नवाबगंज थाने में दाखिल किया, जहां से पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक पकड़ा गया आरोपित आकाश यादव पुत्र इन्दल यादव गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र स्थित डेबरीकला गांव का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आकाश शातिर किस्म का लुटेरा है और इसका एक संगठित गिरोह है जो पलक झपकते ही घटना को अंजाम देकर भाग निकलता था। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह का कहना है कि गिरफ्तार आरोपित आकाश अपने साथियों सुमित तिवारी, संदीप मौर्या, आदित्य कश्यप, हरतू कश्यप व अन्य लोगों के साथ मिलकर बीते 23 अप्रैल 2024 की रात कोतवाली देहात क्षेत्र में आंख में मिर्ची पाउडर झोंककर बाइक सवार से लूटपाट की थी। 29 अप्रैल 2024 को दो लोगों की आंख में मिर्ची पाउडर झोंककर 40 हजार रुपए लूटे थे। 21 मई 2024 को एक शख्स रोककर नौ हजार रुपए की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया था।

दो जून 2024 को मोतीगंज थाना क्षेत्र में लूटपाट की थी। दो जून 2024 धानेपुर थाना क्षेत्र में लूट को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी, तभी से आरोपित आकाश यादव फरार चल रहा था। एसटीएफ के मुताबिक फरार चल रहे आकाश यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। एसटीएफ टीम ने रविवार को गोंडा जिले के कटरा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Spread the love

Crime News homeslider

ठाकुरगंज: प्रबंधित पशु की हत्या करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

घटना में इस्तेमाल तीन बोली, दो चाकू व एक चापड़ बरामद पुलिस का दावा है कि इन्हीं लोगों ने सांड़ को बेरहमी से मौत की नींद सुलाया था ए अहमद सौदागर Thakurganj cattle slaughter case : ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी धान मिल में गौवंश (सांड़) की हत्या करने वाले गिरोह का खुलासा […]

Spread the love
Read More
Thailand school shooting
Crime News International

थाईलैंड में 9वीं के छात्र ने आठ लोगों की जान ली

पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में फायरिंग की, फिर सुसाइड Thailand school shooting: थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार को 9वीं के छात्र ने फायरिंग कर दी। इससे तीन शिक्षक और तीन छात्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। फिर छात्र ने खुद को भी गोली मार ली […]

Spread the love
Read More
Car fire incident
Crime News Uttar Pradesh

BKT  में दर्दनाक हादसा कार में लगी भीषण आग, युवक की जिंदा जलकर मौत

सीतापुर हाईवे पर सरैया बाजार के पास हुई घटना का मामला हादसा या फिर कोई और वजह, कितने लोग कार में सवार थे यह पता नहीं चल सका ए अहमद सौदागर Car fire incident in BKT: BKT थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरैया बाजार के पास सड़क किनारे मारूति कार में अचानक आग लग […]

Spread the love
Read More