फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी के कैंप कार्यालय पर श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई संत रविदास जयंती

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

फरेंदा/महराजगंज। आज फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी के आनंद नगर स्थित कैंप कार्यालय पर महान संत, समाज सुधारक एवं दार्शनिक संत रविदास की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एडवोकेट विजय सिंह ने कहा कि 15 वीं शताब्दी के महान समाज सुधारक संत रविदास  ने अपने पूरे जीवन में समानता, सत्य, बंधुत्व और मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए संघर्ष किया।

ये भी पढ़े

AIG शासन की नहीं तो AIG का आदेश नहीं मानते जेल अधिकारी

उन्होंने जातिवाद एवं भेदभाव जैसी कुरीतियों का विरोध करते हुए सर्व समाज और सर्व धर्म समभाव पर आधारित आदर्श समाज की कल्पना की, जो आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर नगर पंचायत आनंद नगर के पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश लाल,झिनकू चौधरी (पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस), कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामनारायण चौरसिया, अमर मणि पासवान, राम ललित मौर्य,राजेश मौर्य पूर्व प्रधान, युवा नेता संदेश जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, राजदेव यादव , राहुल शर्मा, बबलू मौर्य,अच्छे लाल यादव, मुकेश यादव ,मनोज यादव, पारस चौरसिया, गोविंद प्रसाद, पूर्णमासी पासवान, राजन शुक्ला, भगवान दास पासवान, गजाधर गोविंद प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने संत रविदास  को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन संत रविदास के विचारों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ किया गया।

ये भी पढ़े

नया टैक्स लगते ही महंगी हुई सिगरेट: हर कश के साथ उड़ेगा पैसा, जानिए क्यों बढ़ने वाले हैं तंबाकू के दाम

Purvanchal

डिजिटल फ्रॉड को रोकने में जागरूकता ही में कड़ी

नाथनगर ब्लाक पर सभागार पर महिलाओं और कर्मियो को बनाया गया जागरूक आशुतोष मिश्रा  संतकबीर नगर। नाथनगर ब्लाक सभागार पर मंगलवार को सीओ अभयनाथ मिश्र और थानाध्यक्ष रजनीश राय के नेतृत्व में साइबर जागरूकता शिविर लगाई गई। इस दौरान महिलाओं और ब्लाक कर्मियों को डिजिटल फ्रॉड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शिकार होने […]

Read More
Purvanchal

जनपद न्यायाधीश ने नौतनवां तहसील के सभागार में रेवन्यू बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़: अरविंद मलिक तहसील प्रशासन और अधिवक्ता समन्वय से जनता को बेहतर सेवा: नवीन कुमार नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव बोले- संगठन हित सर्वोपरि उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक ने आज नौतनवां तहसील के सभागार में रेवेन्यू वार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह […]

Read More
Purvanchal

मनरेगा पार्क और खेल मैदान का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

विजय कुमार बाराबंकी। जिले के विकासखंड सिद्धार्थ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बंभौरा लोधी में सोमवार को मनरेगा योजना के तहत निर्मित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क एवं खेल मैदान का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोकार्पण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह, ब्लॉक प्रमुख आरती […]

Read More