ठाकुरगंज के मदरसे में भीषण आग, 150 बच्चों ने समय रहते बचाई जान

truck fire dc88edf5fc718f405bcb97ef093c59cf

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जरनैलगंज स्थित दारुल उलूम मदरसे में अचानक आग लग गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है, जब मदरसे की पहली मंजिल पर बने एक कमरे से धुआं और आग की तेज लपटें निकलती देखी गईं। आग लगते ही मदरसे में मौजूद बच्चों और स्टाफ में हड़कंप मच गया।

मौके पर मौजूद करीब 150 बच्चों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत मदरसे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों के अनुसार, धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। मदरसा प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

कैंसर की दवाओं से लेकर ट्रॉमा केयर तक, हेल्थ सेक्टर को मिला बड़ा बूस्ट

सूचना मिलते ही एफएसओ चौक की अगुवाई में दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हालांकि आग की चपेट में आने से कमरे में रखे चार तखत, बिस्तर और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। एफएसओ के मुताबिक आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Spread the love

Untitled 2 copy
Uttar Pradesh

1200 मीटर दौड़ में सूरज यादव ने मारी बाजी, शैलेश और राहुल रहे दूसरे-तीसरे स्थान पर

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पुरस्कार स्वरूप दिया साइकिल व नकद इनाम खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं की प्रतिस्पर्धा से आता है निखार- विधायक ऋषि त्रिपाठी Maharajganj: दो अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर नौतनवां विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा अहिरौली स्थित परसौनी चौराहे पर एक भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बलरामपुर में नवजात को खेत में फेंका, मां-नानी गिरफ्तार

Balrampur:  उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में नवजात बच्ची को धान के खेत में छोड़ने के मामले में पुलिस ने उसकी मां और नानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने लोकलाज के डर से बच्ची को खेत में छोड़ने की बात स्वीकार की है। मामले में शामिल बताए जा रहे […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

गांधी जयंती पर 341 गांवों में होगा जलार्पण

गांधी जयंती पर इन गांवों में अब नियमित पेयजल आपूर्ति होगी शुरू प्रदेश में अब तक 18,878 जलार्पण, 38,281 गांव रिपोर्टेड Gandhi Jayanti: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत 341 गांवों में जलार्पण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) […]

Spread the love
Read More