IND vs PAK U19 World Cup 2026: बदले की आग में उतरेंगे भारतीय युवा, जीत मिलते ही सेमीफाइनल में होगी एंट्री

Untitled 8 copy

नया लुक डेस्क

नई दिल्ली। पांच बार की चैंपियन भारतीय अंडर-19 टीम आज यानी एक फरवरी 2026 को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। यह मैच सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि एशिया कप फाइनल में मिली करारी हार का बदला लेने का भी मौका है। गौरतलब है कि पिछले साल 21 दिसंबर को दुबई में खेले गए अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से करारी शिकस्त दी थी। हालांकि ग्रुप स्टेज में भारत ने उसी पाकिस्तान को 90 रन से हराया था। अब विश्व कप के मंच पर एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, जहां भारतीय युवा पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे।

जीतते ही सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत

कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुवाई में भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत अमेरिका को छह विकेट से हराकर की, इसके बाद ग्रुप चरण में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को मात दी। सुपर सिक्स के पहले मुकाबले में भारत ने मेजबान जिम्बाब्वे को 204 रन से रौंदकर अपने इरादे साफ कर दिए। अब पाकिस्तान पर जीत के साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का कर लेगी।

बल्लेबाजों का जलवा, गेंदबाज भी फॉर्म में..

  • भारतीय बल्लेबाजी इस समय जबरदस्त लय में है।
  • विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू अब तक 183 रन बना चुके हैं,
  • वैभव सूर्यवंशी ने 166 रन जोड़ते हुए दो अर्धशतक लगाए हैं।
  • विहान मल्होत्रा ने पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार 109 रन की पारी खेली
  • गेंदबाजी में हेनिल पटेल और उद्धव मोहन लगातार विकेट निकालकर विरोधी टीमों पर दबाव बना रहे हैं।

कहां और कब होगा मुकाबला?

स्थान: बुलावायो

समय: दोपहर एक बजे से

ये भी पढ़े

आज से बदल जाएंगे कई बड़े नियम: बजट 2026, गैस की कीमतें, शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब तक पड़ेगा सीधा असर

कहां देखें लाइव मैच?

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 विश्व कप 2026 का यह महामुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा। वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी।

भारत की अंडर-19 टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), एरन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंब्रिश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगलिया, किशन कुमार सिंह।

पाकिस्तान की अंडर-19 टीम

फरहान यूसुफ (कप्तान), समीयर मिन्हास, हमजा जहूर (विकेटकीपर), उस्मान खान, अहमद हुसैन, हुज़ैफा अहसान, मोहम्मद शायान, अब्दुल सुभान, मोमिन क़मर, मोहम्मद सय्याम, अली रज़ा, अली हसन बलोच, दानियाल अली खान, उमर जैब, निकाब शफीक।

Spread the love

IPL 2026 Trade
Sports

LSG से अलग होते ही ऋषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी,तीन शब्दों में कहा अलविदा

IPL 2026 Trade : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे बड़े और चर्चित ट्रेड्स में से एक में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज Rishabh Pant की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी तय हो गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से अलग होने के बाद पंत ने पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया देते हुए महज तीन शब्दों में फ्रेंचाइजी को अलविदा […]

Spread the love
Read More
Ronaldo Portugal 5-0
Sports

पांच गोल, एकतरफा मुकाबला और रोनाल्डो का शो, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को धोया

हैट्रिक से चूके क्रिस्टियानो, फिर भी पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया नया लुक डेस्क/वार्ता Ronaldo Portugal 5-0 :  फुटबॉल की गोल मशीन क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सभी आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए मंगलवार को पहले हाफ में दो गोल दागे जिसकी बदौलत पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप के मैच में […]

Spread the love
Read More
Sports

ICC की नई रैंकिंग जारी, टेस्ट में जो रूट अव्वल; ODI में गिल का जलवा

Virat Kohli Ranking : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 बल्लेबाज का ताज हासिल कर लिया है, जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वनडे रैंकिंग में शानदार छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर […]

Spread the love
Read More