चिनहट: बापू के विचार दुनिया में शांति और सद्भाव के लिए बहुत जरूरी, बापू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Untitled 19 copy 13
  • बापू के विचारों से ही विश्व का कल्याण संभव: डीपी यादव

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार राष्ट्रीय उद्योग आश्रम इंटरमीडिएट कॉलेज देवां रोड मटियारी चिनहट, लखनऊ में स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा नेता डी.पी.यादव ने कहा कि दुनिया में शांति और सद्भाव कायम करने के लिए बापू के विचार बहुत जरूरी हैं।दुनिया को बापू के विचारों का अनुसरण करना चाहिए जिससे पूरी दुनिया में शांति और सद्भाव की स्थापना हो।लखनऊ समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्याय यादवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर ने कहा कि बापू का जीवन सादगी और उच्च विचार का प्रतीक था।

इंग्लैंड में वकालत की उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बावजूद भी उन्होंने हमेशा भारतीय जीवन शैली और रहन-सहन को अपनाया।राष्ट्रीय बांस शिल्पी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा मोहनलालगंज के पूर्व प्रत्याशी संतोष कुमार धरकार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बापू जीवन पर्यंत सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चले जो आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है।हमें सदैव बापू द्वारा बताए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। वरिष्ठ समाजसेवी पवन यादव ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें बापू द्वारा दी गई शिक्षा, गलत मत बोलो,गलत मत देखो और गलत मत सुनो का पालन करना चाहिए।कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक गण व छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बापू के विचारों को दुनिया के लिए प्रासंगिक बताते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

स्कॉलर्स होम
Central UP Education

स्कॉलर्स होम के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

नियति सक्सेना ने 99% अंक प्राप्त कर रचा इतिहास लखनऊ। गोमती नगर स्थित स्कॉलर्स होम स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ICSE तथा ISC. 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराकर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया। स्कॉलर्स होम स्कूल में कक्षा 10वीं एवं […]

Read More
Untitled 6 copy
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

IGI airport के बाद अब लखनऊ एयरपोर्ट पर हादसा बचा

पायलट के सूझबूझ से बची 132 यात्रियों की जान, जानें मामला लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रायपुर जा रही एक फ्लाइट के टेकऑफ के दौरान अचानक रनवे पर एक बंदर आ गया, जिससे विमान में सवार 132 यात्रियों और क्रू की […]

Read More
नेपाल में भीषण सड़क हादसा
accidents Central UP Crime News homeslider Uttar Pradesh

मऊ में तड़के भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

शादी से लौट रहे एक ही परिवार के साथ घटी यह घटना नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बरसातपुर अहिरानी गांव के पास हाईवे पर करीब सुबह तीन […]

Read More