कमाऊ जेलों पर तैनात होने के लिए सेटिंग गेटिंग में जुटे अधीक्षक!

आईजी
  • मऊ अधीक्षक प्रीति सीतापुर तो कासगंज अधीक्षक राजेश सिंह कानपुर नगर जाएंगे
  • अयोध्या, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़ और अम्बेडकरनगर जेल को मिलेंगे नए अधीक्षक

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। जेल अधीक्षकों के सेवानिवृत होने से पहले ही खाली होने वाली जेलों पर तैनाती के लिए सेटिंग गेटिंग का खेल शुरू हो गया है। कानपुर नगर जेल के लिए कासगंज के अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, मऊ जेल अधीक्षक सीतापुर, मऊ से मुख्यालय से संबद्ध किए गए अधीक्षक आनंद शुक्ला आजमगढ़ जेल, गोरखपुर से मुख्यालय संबद्ध किए गए दिलीप पांडेय अयोध्या जेल में तैनात होने की गोट बिछाने में लगे हुए। इन अधिकारियों की तैनाती होना तय भी माना जा रहा है। उधर विभाग के आला अफसरों ने इस मसले पर चुप्पी साध रखी है।

ये भी पढ़े

फरवरी में हो सकता है NCP का बड़ा विलय, सुनेत्रा पवार बन सकती हैं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री, सियासी हलचल तेज

मिली जानकारी के अनुसार कल (31 जनवरी) शनिवार को कानपुर नगर जेल अधीक्षक बीडी पांडे, सीतापुर जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह, देवरिया जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला और अम्बेडकरनगर जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा सेवानिवृत हो रहे है। इन अधीक्षकों के सेवानिवृत होने से पहले ही कुछ जेल अधीक्षकों ने खाली हो रहे पदों पर तैनाती के लिए सेटिंग गेटिंग का खेल शुरू कर दिया है। कमाऊ जेलों पर तैनाती के लिए अधीक्षक कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाह रहे हैं।

ये भी पढ़े

माघ मेला विवाद के बाद तीखा हुआ टकराव, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी पर साधा निशाना

सूत्रों का कहना है कि मुजफ्फरनगर में बतौर जेलर तैनात रहे राजेश कुमार सिंह ने अधीक्षक पद पर प्रोन्नत होने के बाद बुलंदशहर जेल जाने की फ़िराक़ में लगे हुए थे लेकिन एक प्रभावी अधीक्षक ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया था। सत्तारूढ़ पार्टी के कद्दावर मंत्री और नेता का संरक्षण प्राप्त इस अधीक्षक को स्थानांतरण सत्र के बाद कांसगंज जेल पर तैनात किया गया। करीब आठ माह पूर्व कासगंज जेल पर तैनात हुए अधीक्षक इन दिनों कानपुर नगर जेल पर तैनात होने की जुगत लगाने में जुटे हुए है। पिछली बार हुई चूक के कारण वह इस बार कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहते है। इसी प्रकार आगरा जेल से महिला सहायक अधीक्षक की विशेष ड्यूटी मऊ जेल पर लगाया गया है। इस अधीक्षक को सीतापुर जेल भेजे जाने की तैयारी है। इसी प्रकार बंदी की मौत के बाद मऊ जेल से मुख्यालय संबद्ध हुए अधीक्षक आनंद शुक्ला आजमगढ़, गोरखपुर जेल से मुख्यालय संबद्ध अधीक्षक दिलीप पांडेय अयोध्या, आजमगढ़ अधीक्षक आशीष रंजन देवरिया जाने की फ़िराक़ में लगे हुए है। उधर इस संबंध में जब प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।

कभी भी हो सकती आठ जेलों नए जेल अधीक्षकों की तैनाती

कानपुर नगर, सीतापुर, देवरिया और अम्बेडकरनगर जेल के अधीक्षकों के कल रिटायर हो जाने के बाद यह जेल अधीक्षक विहीन हो जाएंगी। इसके अलावा वर्तमान समय में अयोध्या और कन्नौज जेल में फ़रारी की घटना होने के बाद इन दोनों जेलों में भी अधीक्षक नहीं है। इसके साथ ही श्रावस्ती और मऊ जेल में नए जेल अधीक्षकों की तैनाती होनी है। अधीक्षकों की तैनाती को लेकर शासन और कारागार मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग का खेल चल रहा है। इन जेलों पर नए अधीक्षकों की तैनाती का आदेश किसी भी समय जारी किया जा सकता है।

Spread the love

homeslider Politics Uttar Pradesh

योगी सरकार ने खत्म किया 10 साल पुराना मदरसा वेतन विधेयक, क्यों नहीं बन पाया था कानून?

UP Madarsa Salary Bill: योगी सरकार ने वापस लिया 2016 का मदरसा वेतन विधेयक, जानिए क्यों नहीं बन सका था कानून UP Madarsa Salary Bill: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2016 में पारित उत्तर प्रदेश मदरसा (अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों के वेतन का भुगतान) विधेयक, 2016 […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

US Nuclear Strategy: चीन-रूस से तनाव के बीच अमेरिका बदल रहा

परमाणु रणनीति, ट्रंप के लिए नए सैन्य विकल्पों पर मंथन US Nuclear Strategy: अमेरिका अपनी परमाणु (न्यूक्लियर) रणनीति में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेंटागन ऐसी नई नीति पर काम कर रहा है, जिसके तहत भविष्य में चीन या रूस के साथ संभावित टकराव की स्थिति में केवल लंबी […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

Petrol-Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में आज क्या है ईंधन का भाव

Petrol-Diesel Price Today:  जानें आपके शहर में आज क्या है ईंधन का भाव Petrol Diesel Price India: सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 6 अगस्त 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज भी देश के अधिकांश शहरों में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी […]

Spread the love
Read More