बीबीडी: गैस रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर में लगी आग, चपेट में आकर युवक झुलसा

Untitled 19 copy 12
  • अवैध रूप से गैस सिलेंडर में की जा रही थी रिफिलिंग, पुलिस को मौके से 21 सिलेंडर बरामद
  • काफी दिनों से चल रहा था अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार, स्थानीय पुलिस रही बेखबर, घटना के बाद पुलिस की टूटी नींद
  • नेवाज पुर गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीबीडी क्षेत्र के जुग्गौर के नेवाज पुर गांव में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। सिलेंडर से निकली लपट की चपेट में आकर 22 करन सिंह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार सुबह करीब छह बजे हुए हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल को सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही। पुलिस को मौके से छोटे-बड़े 21 सिलेंडर बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

बीबीडी थाना क्षेत्र स्थित नेवाज पुर गांव निवासी 22 वर्षीय करन सिंह रोज की तरह गुरुवार सुबह छह बजे के करीब मकान के पीछे बने टीन शेड में अवैध गैस रिफिलिंग कर रहा था कि चेक करते समय सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपट ने करन सिंह को अपनी आगोश में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आग की लपट और उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। आग लगने की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक छानबीन के बाद पता चला है कि करन काफी दिनों से अपने मकान के पीछे बने टीन शेड में अवैध गैस रिफिलिंग कर रहा था। उन्होंने बताया कि मौके से छोटे-बड़े 21 गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। वहीं खास बात यह है कि करन सिंह पिछले कुछ दिनों से अवैध गैस रिफिलिंग कर गोरखधंधा चला रहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इससे साफ है कि कहीं न कहीं करन और स्थानीय पुलिस की मिली भगत से यह गोरखधंधा चल रहा था।

Spread the love

Crime News

पुराने लखनऊ में चेहल्लुम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुलूस के दौरान हर एक शख्स पर रहेगी कैमरे की पैनी नजर ऊंची इमारतों पर मुस्तैद रहेंगे पुलिस के जवान, चप्पे-चप्पे पर होगी वीडियोग्राफी दस कंपनी पीएसी, अर्धसैनिक बलों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त […]

Spread the love
Read More
Crime News

मां की हत्या का राज छिपाने के लिए मासूम की ली जान, मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी

Muzaffarpur double murder case :  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में हुए मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या के बाद वारदात का इकलौता गवाह बने उसके छह वर्षीय बेटे की भी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले […]

Spread the love
Read More
Crime News

असम में ‘निर्भया’ जैसा निर्मम कांड !

15 साल की बच्ची से रेप, हत्या, चेहरा कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड Assam Crime News : असम के हैलाकांडी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां दिल्ली के निर्भया कांड को दोहराया गया। घर में अकेली 15 साल की किशोरी के साथ हैवानियत के बाद उसकी बेरहमी से हत्या […]

Spread the love
Read More