लुंबिनी जाते समय सोनौली में तीन घंटे रुकीं थाई महारानी, जोरदार स्वागत

Untitled 13 copy 19

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। थाईलैंड की महारानी चखुन सिनीनात वांगवजीरापकडी गुरुवार को तीन घंटे सोनौली में रहीं। लुंबिनी जाते समय सोनौली के 960 थाई बौद्ध विहार में उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां तीन घंटे रुकने के बाद महारानी लुंबिनी चली गईं। लुंबिनी में वे माया मंदिर का दर्शन करेंगी। इसके बाद चार्टेड जहाज से थाईलैंड चली जाएंगी। सोनौली में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचीं महारानी का सबसे पहले स्वागत किया गया। फिर उन्होंने विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने विहार के कर्मचारियों से बात कर उनको गिफ्ट प्रदान किया।

ये भी पढ़े

टिंडर शो में बवाल: कैमरे के सामने गालियां, थप्पड़ और कपड़े उतारने का ड्रामा, वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम नौतनवां नवीन कुमार, सीओ अंकुर गौतम और एसएसबी के अधिकारियों की टीम सुरक्षा में लगी रही। 70 सदस्यीय ग्रुप के साथ यात्रा पर हैं महारानी थाईलैंड की महारानी 70 सदस्यीय ग्रुप के साथ बौद्ध गया, कुशीनगर की यात्रा के बाद गुरुवार को सोनौली होते हुए नेपाल गईं।

ये भी पढ़े

मोदीनगर में पत्नी की हैवानियत: विवाद के दौरान पति की जीभ काटी, अब जिंदगी भर नहीं बोल पाएगा युवक

960 थाई बौद्ध विहार के मैनेजर राजेश शुक्ला ने बताया कि महारानी चार्टेड जहाज से थाईलैंड से भारत आई थीं। महारानी को भारत देखना था, इसलिए उन्होंने स्थल मार्ग से भारत की यात्रा की। इस दौरान फ्रा फ्रोम बजरा बौद्धि वोंग, फ्रा सोंग क्रान, फ्रा सोंग पोंग और फ्रा रंगसीत आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Colombo
International

कोलंबो पहुंचे विदेश सचिव मिसरी ने श्रीलंकाई शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात

शाश्वत तिवारी Colombo : विदेश सचिव विक्रम मिसरी श्रीलंका के एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर कोलंबो पहुंचे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों पड़ोसी देशों के बीच समय की कसौटी पर खरे उतरे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना तथा विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना है। अपनी इस संक्षिप्त लेकिन अत्यंत व्यस्त […]

Spread the love
Read More
SpaceX Rocket Moon Crash
International Science & Tech

अंतरिक्ष में भटकता SpaceX रॉकेट का टुकड़ा चंद्रमा से टकराया

आज होगा चांद पर बड़ा धमाका SpaceX Rocket Moon Crash: अंतरिक्ष की दुनिया में बुधवार को एक अनोखी घटना देखने को मिली, जब SpaceX के फाल्कन-9 रॉकेट का एक हिस्सा चंद्रमा की सतह से जा टकराया। करीब 4,000 किलोग्राम वजन वाले इस रॉकेट के टुकड़े के टकराने से चांद की सतह पर बड़ा गड्ढा बनने […]

Spread the love
Read More
The Heritage of Jammu and Kashmir
International National

मोदी सरकार ने चिनार संरक्षण कानून में क्यों नहीं किया बदलाव? 370 हटने के बाद भी जारी रहा नियम

The Heritage of Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A हटाने का फैसला साल 2019 में देश के सबसे बड़े संवैधानिक बदलावों में शामिल रहा। इस फैसले के बाद राज्य का विशेष दर्जा खत्म कर उसे केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया गया। हालांकि, इसी बदलाव के बीच एक ऐसा कानून भी था […]

Spread the love
Read More