एआईजी वसूली में मस्त, धरी रह गई डीजी की नसीहत!

Jail Headquarters
  • कमाऊ जेलों पर विशेष ड्यूटी लगाने का सिलसिला बदस्तूर जारी

राकेश यादव 

लखनऊ। अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन बेतहाशा वसूली कर जेलर और डिप्टी जेलर की कमाऊ जेलों पर विशेष ड्यूटी लगाने में मस्त हैं, वहीं दूसरी ओर कन्नौज जेल से दो बंदियों की फरारी के बाद महानिदेशक कारागार (डीजी जेल) ने घटना पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेल की सुरक्षा को लेकर कई नसीहते भी दी थी। डीजी जेल की इन नसीहतों का जेल अधिकारियों और कर्मियों पर कोई असर दिखाई नहीं पड़ा। इसकी पुष्टि अयोध्या जेल में हुई फरारी की घटना ने कर दी। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों और कर्मियों में तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

ये भी पढ़े

फिर हुआ बड़ा विमान हादसा: एक और प्लेन क्रैश में 15 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

जनवरी के प्रथम सप्ताह की चार तारीख को कानपुर परिक्षेत्र की कन्नौज जेल से नए साल की पार्टी के दौरान सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर दो बंदी फरार हो गए था। इस घटना के बाद हरकत में आए महानिदेशक कारागार पीसी मीणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के जेल अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने फरारी की घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जेल अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इस फटकार के दौरान उन्होंने अधिकारियों की बहानेबाजी को दरकिनार करते हुए कहा कि सुरक्षा में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा ड्यूटी पर पर तैनात रहने वाले सुरक्षाकर्मियों की नियमित निगरानी रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ठंड का मौसम होने की वजह से गश्त को बढ़ाया जाए। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों को लगाया जाए। जेलों में लगे अत्याधुनिक उपकरणों (सीसीटीवी, वॉच टावरों) को दुरुस्त रखा जाए। डीजी जेल की इन नसीहतों को कोई असर जेल अधिकारियों पर नहीं पड़ा। नसीहत दिए 20 दिन भी नहीं बीते की जेल में फरारी की फिर घटना हो गई।

ये भी पढ़े

खुशखबरी: अब शिक्षकों को भी मिलेगी कैशलेश चिकित्सा, जानिए क्या हुआ कैबिनेट निर्णय

उधर दूसरी ओर आपदा को अवसर में तब्दील करने वाले एआईजी जेल प्रशासन के लिए घटनाएं वसूली का माध्यम बन गई। कन्नौज जेल में हुई घटना के बाद उन्होंने निलंबित जेलर के स्थान पर मेरठ के जेलर को विशेष ड्यूटी पर कन्नौज जेल भेजा। जेलर जेल की व्यवस्थाओं को समझ पाते इससे पहले ही उन्हें 27 जनवरी को वापस मेरठ जेल वापस भेज दिया। इनके स्थान पर आगरा जिला जेल के जेलर की दो माह के लिए विशेष ड्यूटी कन्नौज जेल पर लगा दी गई। सूत्रों का कहना है कि इन्हें भी किसी भी समय वापस किया जा सकता है। सूत्रों की माने तो एआईजी जेल प्रशासन से सेटिंग गेटिंग रखने वाले जेलरों को मूल तैनाती स्थल पर वापस भेजा ही नहीं जाता है। फिरोजाबाद, बागपत, नैनी सेंट्रल जेल, बाराबंकी जेल पर जेलरों की विशेष ड्यूटी इस सत्य को खुद प्रमाणित करती नजर आ रही है। एआईजी जेल प्रशासन की तानाशाही पर प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग ने भी चुप्पी साध रखी है।

Spread the love

प्रेम प्रसंग
Crime News homeslider Uttar Pradesh

प्रेम प्रसंग में शादी की जिद बनी मौत की वजह…गांव में मचा कोहराम

BA छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान परिजनों के इनकार और प्रेमी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम लखनऊ।   उत्तर प्रदेश के फतनपुर इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल […]

Spread the love
Read More
जंग
homeslider International

जंग की कीमत पर झूठ बोल रहा पेंटागन! ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला, 100 अरब डॉलर खर्च का दावा

ईरान। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अब ईरान और अमेरिका के बीच “जंग के खर्च” को लेकर भी तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरगची ने अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह ईरान के साथ युद्ध की वास्तविक लागत को छिपा […]

Spread the love
Read More
ईरान
homeslider International

ईरान की बड़ी चेतावनी: अगला युद्ध हुआ तो अमेरिका-इज़राइल के खिलाफ ‘नए हथियार’ का इस्तेमाल

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका और इज़राइल को लेकर बड़ा और चिंताजनक बयान दिया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर दोबारा युद्ध हुआ, तो वह एक “नए और खतरनाक हथियार” का इस्तेमाल करेगा, जिससे दुश्मन बुरी तरह घबरा सकता है। हालांकि इस हथियार की प्रकृति को लेकर ईरान […]

Spread the love
Read More