उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में आठ मुद्दों पर लगी मुहर

Untitled 12 copy 20

देहरादून। उत्तराखंड राज्य कैबिनेट की बैठक में जनहित और विकास से जुड़े कुल आठ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। इन फैसलों का असर स्वास्थ्य सेवाओं, भू-जल संरक्षण, औद्योगिक विकास, उच्च शिक्षा और हरित ऊर्जा नीति पर सीधे तौर पर देखने को मिलेगा।

स्वास्थ्य विभाग को बड़ी राहत: कैबिनेट ने ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों को राहत दी है, जिनकी सेवा अवधि 5 वर्ष पूरी हो चुकी है। अब वे आपसी सहमति के आधार पर जिलों के बीच स्थानांतरण का लाभ ले सकेंगे, जिससे लंबे समय से लंबित स्थानांतरण की समस्या का समाधान होगा।

राजस्व विभाग में भूमि अर्जन की नई व्यवस्था: राजस्व विभाग में भूमि अर्जन को लेकर आपसी समझौते के आधार पर नई प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है। इससे भूमि अधिग्रहण से जुड़े विवाद कम होने और प्रक्रियाओं में तेजी आने की उम्मीद है।

जनजाति कल्याण विभाग में पद सृजन: जनजाति कल्याण विभाग को नए पदों के सृजन की अनुमति दी गई है। साथ ही पूर्व की नियमावली में आवश्यक संशोधन को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिली।

भू-जल दोहन पर सख्ती: भू-जल के अंधाधुंध दोहन को रोकने के लिए नई नियमावली लागू की गई है।

रजिस्ट्रेशन शुल्क 5,000 रुपये निर्धारित: यह फैसला पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़े

मनाली में बर्फ पर अंडरगारमेंट में रील बनाती महिला इन्फ्लुएंसर का वीडियो वायरल, मंत्री विक्रमादित्य सिंह भड़के

उच्च शिक्षा को बढ़ावा: कैबिनेट ने जीआरडी उत्तराखंड विश्वविद्यालय को संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है, जिससे राज्य में उच्च शिक्षा के अवसर और बढ़ेंगे।

हवाई पट्टियों का रक्षा मंत्रालय को हस्तांतरण: चिन्यालीसौड़ और गोचर हवाई पट्टियों को रक्षा मंत्रालय को ट्रांसफर करने का निर्णय लिया गया है, जिससे सामरिक और आपातकालीन जरूरतों में मजबूती आएगी।

सिडकुल को मिली बड़ी छूट : उधम सिंह नगर स्थित पराग फर्म की भूमि, जो पहले सिडकुल को दी गई थी, अब सिडकुल उसे सब-लीज पर देने में सक्षम होगा। इससे औद्योगिक निवेश को गति मिलने की उम्मीद है।

ग्रीन हाइड्रोजन और हरित नीति को मंजूरी : राज्य में ग्रीन हाइड्रोजन नीति और हरित नीति को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।

सब्सिडी निर्धारण के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन : मुख्य सचिव को समिति का अध्यक्ष बनाया गया,इन फैसलों से उत्तराखंड में सतत विकास, निवेश औरपर्यावरण संतुलन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Spread the love

UP Weather
homeslider Uttar Pradesh Weather

मौसम फिर लेगा करवट! 20 सितंबर को 18 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

UP Weather: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 सितंबर 2026 को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ […]

Spread the love
Read More
Adukh Navami
homeslider Religion

अदुःख नवमी आज: जानें व्रत का महत्व, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

Adukh Navami: अदुःख नवमी (जिसे बोलचाल में ‘ दुःख नवमी’ भी कहा जाता है) हिंदू धर्म का एक अत्यंत कल्याणकारी व्रत है। यह मुख्य रूप से दुखों के नाश और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस व्रत से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं। तिथि और समय यह व्रत हर साल भाद्रपद […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

हादसों में घायल गोवंश को मिलेगा तुरंत इलाज, यूपी में शुरू होगी इमरजेंसी रेस्क्यू सर्विस

Lucknow: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों या अन्य दुर्घटनाओं में घायल होने वाले गोवंश को अब तत्काल इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों और गो सेवा आयोग के पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्रदेश के सभी जिलों में गोवंश के लिए आपातकालीन बचाव […]

Spread the love
Read More