भारती–हर्ष ने छोटे बेटे का रखा प्यारा नाम, जानिए नाम का खास मतलब

jhuy

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया एक बार फिर चर्चा में हैं। दूसरी बार माता-पिता बनने के बाद से ही फैंस उनके नन्हे मेहमान का नाम जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार इस इंतजार पर विराम लग गया है। भारती और हर्ष ने सोशल मीडिया के जरिए अपने छोटे बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है। भारती सिंह 19 दिसंबर 2025 को दूसरी बार मां बनी थीं। इसके बाद से ही वह अपने व्लॉग्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए फैंस के साथ अपनी जिंदगी के खास पल साझा करती रही हैं। बेटे के जन्म के लगभग एक महीने बाद कपल ने उसके नाम की घोषणा की, जिसे सुनकर फैंस बेहद खुश नजर आए।

भारती और हर्ष ने अपने छोटे बेटे का नाम यशवीर रखा है। यह नाम हिंदी और संस्कृत मूल का माना जाता है। यशवीर का अर्थ होता है – गौरवशाली, बहादुर, यशस्वी, प्रसिद्ध और सफल। मान्यताओं के अनुसार इस नाम के लोग साहसी स्वभाव के होते हैं और तेज बुद्धि के साथ जीवन में आगे बढ़ते हैं। ज्योतिष के अनुसार यशवीर नाम की राशि वृश्चिक मानी जाती है।

UGC विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान : दोषी बचें नहीं, निर्दोष फँसें नहीं- न्याय हर हाल में होना चाहिए

हालांकि नाम रिवील करने के बावजूद भारती ने अभी तक अपने बेटे का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरें नामकरण संस्कार की हैं, जिनमें पूजा-पाठ और हवन का आयोजन साफ नजर आता है। तस्वीरों में भारती लाल रंग के सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, जबकि हर्ष और उनके दोनों बेटे हल्के पर्पल रंग के कुर्ते और सफेद पजामे में नजर आए।

भारती अपने छोटे बेटे को प्यार से ‘काजू’ कहकर बुलाती हैं। जैसे ही नाम सामने आया, फैंस और सेलेब्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी। टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक समेत कई सितारों ने नाम को बेहद सुंदर बताया।

गौरतलब है कि भारती और हर्ष के बड़े बेटे का नाम लक्ष्य है, जिसे वह प्यार से गोला बुलाते हैं। भारती पहले यह कह चुकी हैं कि वह बेटी चाहती थीं, लेकिन दोबारा बेटे के जन्म पर उन्होंने कहा कि भगवान ने जो दिया है, उसे उन्होंने पूरे दिल से स्वीकार किया है।

Spread the love

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
gippy grewal struggle canada
Entertainment

कनाडा में $13 की नौकरी से शुरू हुआ सफर, आज सुपरस्टार हैं गिप्पी ग्रेवाल

gippy grewal struggle canada :पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी फिल्मों और गानों ने उन्हें करोड़ों दिलों की धड़कन बना दिया है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस सफलता के पीछे एक बेहद कठिन और संघर्षपूर्ण कहानी छिपी हुई है। गिप्पी ग्रेवाल […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More