आज का राशिफल: शिव कृपा से कई राशियों पर बरसेगा सौभाग्य

राशिफल

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा-दशा भी आपके उतार-चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता


मेष : आज का दिन आपके लिए विशेष शुभ संकेत लेकर आया है। भगवान भोलेनाथ की कृपा का अनुभव होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय भविष्य में बड़ा लाभ दिला सकता है। रुके हुए काम दोबारा शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक मामलों में भी सुधार के योग बन रहे हैं।

वृषभ : आज आपका पूरा ध्यान काम पर रहेगा। व्यस्त दिनचर्या आपको सही दिशा में आगे बढ़ाएगी। दूसरों के मामलों से दूरी बनाकर रखें। दोस्तों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।

मिथुन : आज भाग्य आपका साथ देगा। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ मजबूत होगी।

कर्क : आज सावधानी बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। वाहन धीरे चलाएं और धन से जुड़े मामलों में दूरी बनाए रखें। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है।

ये भी पढ़े

सुहागरात से पहले ही गूंज उठीं किलकारियां: शादी के कुछ घंटों बाद दुल्हन बनी मां, रामपुर की घटना ने सबको किया हैरान

सिंह : कार्यस्थल पर दबाव रहेगा लेकिन आमदनी में वृद्धि राहत देगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अच्छे भोजन, वस्त्र और उपहार के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को लाभ होगा।

कन्या : परिचितों के माध्यम से आय के नए अवसर मिल सकते हैं। मेहनत रंग लाएगी और नौकरीपेशा लोगों को सराहना मिलेगी। छात्रों के लिए शुभ समाचार संभव है।

तुला : ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और अधूरे काम पूरे होंगे। परिवार के साथ समय सुखद रहेगा। शिव भक्ति से मानसिक शांति मिलेगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

वृश्चिक : आज खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। बहस से दूर रहें और किसी पर जल्दी भरोसा न करें। करीबी व्यक्ति से धोखे की आशंका है, सतर्क रहें।

ये भी पढ़े

जमशेदपुर से अपहृत कारोबारी पुत्र कैरव दो हफ्ते बाद सकुशल बरामद

धनु : कोई बड़ी योजना लाभ दिला सकती है। मेहनत से सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। शाम को मंदिर जाकर बजरंगबली को प्रसाद चढ़ाना शुभ रहेगा।

मकर : पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। कर्ज चुकाने का प्रयास करें। मौसम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, सतर्क रहें।

कुंभ : पुरानी योजनाओं को अमल में लाने का समय आ गया है। सही दिशा में कदम बढ़ाने से सफलता मिलेगी।

मीन : फिजूलखर्ची से बचें और दूसरों के दबाव में निर्णय न लें। गुस्से पर नियंत्रण रखें वरना नुकसान संभव है।

 

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

PM मोदी-प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, Video हुआ वायरल

PM मोदी और प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, वीडियो हुआ वायरल Viral video of PM Modi and Priyanka Gandhi : राजनीति में अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने वाले नेता जब किसी सामाजिक समारोह में एक साथ नजर आते हैं, तो ऐसे पल लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। ऐसा ही नजारा […]

Spread the love
Read More
India's Maritime Policy
homeslider International

‘सागर’ नीतिः सेशेल्स की सुरक्षा और फिलीपींस की समृद्धि में मददगार बना भारत

शाश्वत तिवारी India’s Maritime Policy:  भारत ने ‘ग्लोबल साउथ’ के मित्र राष्ट्रों की सुरक्षा और जमीनी समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए दो अलग-अलग कूटनीतिक मोर्चों पर बड़ी सफलता हासिल की है। हिंद महासागर में रणनीतिक सुरक्षा को धार देने से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया में सामाजिक-आर्थिक विकास को नया आयाम प्रदान करने […]

Spread the love
Read More
Air India Pilot Dope Test
Crime News homeslider National

एयर इंडिया फ्लाइट मामले में बड़ा खुलासा, पायलट के डोप टेस्ट पर सवाल

Air India Pilot Dope Test: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट के अचानक करीब 300 फीट नीचे आने की घटना की जांच के बीच पायलट को लेकर गंभीर जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के दिल्ली पहुंचने के बाद पायलट इन कमांड की हालत सामान्य नहीं थी और […]

Spread the love
Read More