बाल-विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत महराजगंज में बिगुल

Untitled 34 copy 2
  • भारत DM ने दिखाई हरी झंडी, 15 दिन तक दौड़ेगा ‘बाल- विवाह मुक्ति रथ’
  • बाल-विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक भविष्य के लिए गंभीर खतरा :  संतोष कुमार शर्मा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज।  बाल-विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के समूल उन्मूलन के उद्देश्य से बाल-विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद महराजगंज में मंगलवार को ‘बाल-विवाह मुक्ति रथ जागरूकता यात्रा’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को औपचारिक रूप से रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि “बाल-विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक इस संदेश को पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। यह जागरूकता यात्रा लगातार 15 दिनों तक संचालित की जाएगी, जिसके अंतर्गत जनपद महराजगंज के सभी विकास खंडों को कवर किया जाएगा। अभियान के दौरान सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है। अभियान के अंतर्गत समाज के प्रभावशाली मंचों को जोड़ते हुए प्रसिद्ध मंदिरों, गुरुद्वारों एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर भी विशेष जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि सामाजिक एवं धार्मिक नेतृत्व के माध्यम से बाल-विवाह के विरुद्ध सशक्त संदेश जन-जन तक पहुंच सके।

यह सम्पूर्ण कार्यक्रम Just Rights for Children (JRC) के सहयोग से सर्व-हितकारी सेवाश्रम द्वारा संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, जिला बाल संरक्षण इकाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की। सभी विभागों ने एक स्वर में कहा कि “बाल-विवाह की रोकथाम के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सत्यभामा, चाइल्ड हेल्पलाइन श्याम सिंह, जिला प्रवचन अधिकारी कन्हैया, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं सर्व-हितकारी सेवाश्रम से विजय प्रताप, नवनीत जायसवाल, अजय सिंह, प्रियंका पांडे, शिखा दुबे, विनय सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय उपस्थिति रही।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More