चारधाम समेत समिति के अंतर्गत आने वाले मंदिरों में गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर लगेगी रोक

Untitled 7 copy 28

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों को लेकर बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) एक अहम फैसला लेने की दिशा में आगे बढ़ रही है। समिति के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमंत द्विवेदी ने संकेत दिए हैं कि बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम समेत बीकेटीसी के अधीन सभी मंदिरों में प्रवेश व्यवस्था को लेकर पारंपरिक नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा।  हेमंत द्विवेदी के अनुसार, उत्तराखंड की पहचान केवल एक राज्य के रूप में नहीं, बल्कि एक धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में है। ऐसे में मंदिरों की मर्यादा, परंपरा और धार्मिक आस्थाओं की की रक्षा करना प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आने वाली बोर्ड बैठक में इस संबंध में औपचारिक प्रस्ताव लाया जाएगा, ताकि नियमों को विधिवत लागू किया जा सके।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि केदारखंड से लेकर मानसखंड तक स्थित कई प्राचीन मंदिरों में सदियों से विशेष धार्मिक परंपराओं का पालन होता आया है। हालांकि बीते वर्षों में इन नियमों के अनुपालन में ढील देखने को मिली। अब मंदिर समिति इन व्यवस्थाओं को फिर से मजबूती देने के लिए ठोस कदम उठाने जा रही है। हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही नीतियों और अभियानों की भी खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने अवैध मजारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को राज्य की धार्मिक पहचान और कानून व्यवस्था के लिए आवश्यक बताया। साथ ही यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC), सख्त नकल विरोधी कानून और “जन-जन की सुशासन की दिशा में प्रभावी कदम करार दिया।

Spread the love

Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More