भारत-नेपाल के सोनौली अंतर्राष्ट्रीय बार्डर पर बड़े ही हर्षोल्लास और समारोह पूर्वक मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। भारत के 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सहायक आयुक्त कस्टम सुधीर त्यागी ने सोनौली बार्डर पर स्थित लैंड कस्टम कार्यालय पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और भावपूर्ण शब्दों में देशभक्ति का संदेश दिया। एसी सुधीर त्यागी ने कहा “गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों-न्याय,समानता और स्वतंत्रता को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।”समारोह के दौरान पूरा कार्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल तिरंगा फहराने का दिन नहीं है, बल्कि यह दिन हमें उन सभी अमर शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई। उन्होंने ने कहा कि यह दिन हम सभी के लिए प्रेरणा और संकल्प का प्रतीक है। आज का दिन यह सिखाता है हम अपनी कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना पूरा योगदान देते रहें। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे गणतंत्र दिवस को केवल उत्सव के रूप में न मनाएं, बल्कि इसे राष्ट्रसेवा और समाज हित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लेने के दिन के रूप में भी देखें।

उन्होंने कहा कि नेपाल हमारा पड़ोसी और मित्र राष्ट्र है जहां दोनों के सांस्कृतिक धार्मिक और व्यापारिक संबंध है। हम अपने कार्य व्यवहार से लोगों की समस्याओं को सुने और उसे दूर करने का प्रयास करें। ताकि लोगों को लगे कि हमारा सामंजस्य उनके साथ बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि यह एक अंतर्राष्ट्रीय बार्डर है जहां हर समय सचेत रहने की जरूरत है। यहां हर समय अवैध गतिविधियों की सूचनाएं आती रहती हैं जिस पर हमें कड़ाई से रोक लगानी है। उन्होंने कहा कि इस सीमा से दोनों देशों के बीच बड़े पैमाने पर विभिन्न सामानों का आयात और निर्यात होता रहता है जिससे विभाग को राजस्व प्राप्त होती है जिसका उपयोग देश के विकास कार्यों में होता है। अंत में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कस्टम दिवस की भी सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कस्टम अधीक्षक संजय मिश्रा, सुशील कुमार, जलज मालवीय,अवधेश कुमार, अरविंद कुमार गौतम,जाकिर हुसैन, ए.बी.वी.ए. अंसारी, लेखराज मौर्य, मारुफ खान, निरीक्षकों में केसी एम त्रिपाठी, आदित्य श्रीवास्तव,सीएचए हरमिंदर सिंह उर्फ पम्मी, सीएचए डॉ विनायक चंद्र त्रिपाठी हवलदार पारस नाथ शुक्ला, पंकज श्रीवास्तव, भरत प्रसाद मौर्य, सुरेश चंद्र, हवलदार गजेन्द्र यादव, प्रदीप कुमार वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कस्टम की तरफ से सोनौली पुलिस चौकी, इमीग्रेशन कार्यालय,एस एसबी कैंप कार्यालय और थाना सोनौली में भी मिष्ठान भेंट किया गया।

सोनौली चौकी प्रभारी गौरव यादव ने कस्टम कार्यालय पहुंचकर वहां मौजूद सभी अधिकारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी और मिष्ठान भेंट किया। SSB  मेन गेट पर कमांडेंट 22 वीं वाहिनी शक्ति सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर द्वितीय कमांडेंट नरेश कुमार जंगदी, सहायक कमांडेंट सी. विवेक और नेपाल एपीएफ के डीवाई एसपी मनोज गुरुंग सहित बड़ी संख्या में अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे। सोनौली कोतवाली पर प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर सभी उपनिरीक्षक और सिपाही मौजूद रहे। सोनौली पुलिस चौकी पर प्रभारी गौरव यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर चौकी के सभी सिपाही मौजूद रहे।

homeslider International

US-Iran Tension: ईरान में सत्ता परिवर्तन ही समाधान- ट्रंप का बड़ा बयान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

नया लुक डेस्क अमेरिका । मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर गहराता नजर आ रहा है। क्षेत्र में अमेरिकी युद्धपोतों की बढ़ती तैनाती के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर कड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान […]

Read More
homeslider Purvanchal

गोरखपुर जेल में बंदी पर हुआ जानलेवा हमला

नया लुक संवाददाता लखनऊ। गोरखपुर जिला जेल में एक बंदी ने साथ में रह रहे दूसरे बंदी पर गाली-गलौज और नुकीली वस्तु से हमला करने का आरोप लगाया है। घायल बंदी ने जेल अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी बंदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक संतकबीरनगर के खलीलाबाद […]

Read More
Purvanchal

वीसी से DM ने उपस्थिति जांची तो खुल गई पोल, नौ गैरहाजिर मिले

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महाराजगंज। DM संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सुबह 10.10 बजे जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति परखी। अचानक वीसी के माध्यम से सबको आनलाइन किया तो नौ अधिकारी गैर हाजिर मिले। इस पर सख्ती दिखाते हुए डीएम ने नियमित रूप से जनसुनवाई करने का निर्देश दिया। हिदायत […]

Read More